{"_id":"5a429dee4f1c1b8d698c3ef2","slug":"91514315246-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार को स्कूलों का होगा चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार को स्कूलों का होगा चयन
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2015-18 के तहत ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों को पुरस्कृत किया जाएगा। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के तहत विद्यालयों के चयन के लिए सत्यापन हो रहा है। स्कूलों में मौजूद व्यवस्थाओं और स्थिति के सत्यापन के लिए जिलाधिकारी बिमल कुमार दुबे की अध्यक्षता में दस सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। सत्यापन के बाद समिति रिपोर्ट बीएसए को सौंपेगी। इसके बाद परिषदीय विद्यालयों को जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा।
स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार के लिए गठित समितियां चार व पांच स्टार और तीन स्टार दो वर्गों में विभाजित स्कूलों का स्थलीय सत्यापन करेगी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्य विकास अधिकारी प्रियंका निरंजन, मुख्य चिकित्साधिकारी, बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी, अधिशासी अभियंता जल निगम, डीपीआरओ बालेशधर द्विवेदी, अध्यापिका निराशा सिंह, रविकांत द्विवेेदी, कुलदीप मिश्रा, देवदीप वेलफेयर सोसाइटी, मां बलिराजी सेवा संस्थान के पदाधिकारी चार और पांच स्टार स्कूलों का सत्यापन करेंगे। वहीं खंड शिक्षा अधिकारी की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय समिति में संबंधित ब्लॉक के एडीओ पंचायत ओर सीडीपीओ तीन स्टार स्कूलों का सत्यापन करेंगे। जिला समन्वयक अजय श्रीवास्तव ने बताया कि विकास खंड स्तरीय और जनपद स्तरीय समिति अवार्ड के लिए विद्यालय का परीक्षण करके बीएसए को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी। समिति निरीक्षण के दौरान विद्यालयों के संचालन और रखरखाव, स्कूलों में मध्यान्ह भोजन की स्थिति, शुद्घ भोजन, जल संचयन की स्थिति, भोजन के बाद और पूर्व हैंडवाश, सुरक्षित व शुद्घ पेयजल की उपलब्धता, शौचालय की व्यवस्था, व्यवहार परिवर्तन और क्षमता निर्माण, बालिकाओं की समस्या और उनके निस्तारण, किशोरियों की समस्याओं, स्कूलों में बाल संसद की स्थिति आदि बिंदुओं की जांच करेगी।