फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पीपा पुल बनवाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

पीपा पुल बनवाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sat, 07 Oct 2017 12:51 AM IST
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
पीपा पुल बनवाए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों का  प्रदर्शन

विज्ञापन
नरायनपुर। रैपुरिया गंगा घाट पर पीपा पुल बनवाए जाने की मांग को लेकर मीरजापुर सेवा समिति के नेतृत्व में क्षेत्र के तीन सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने पटेल त्रिमोहानी नरायनपुर में शुक्रवार को जोरदार धरना प्रदर्शन किया। साथ ही नरायनपुर का ब्लाक कार्यालय चुनार से नरायनपुर में स्थापित करने व नरायनपुर को नगर पालिका घोषित किये जाने की मांग की। आक्रोशित ग्रामीणों ने समस्याओं का निवारण नहीं हाने पर आर-पार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी।

भारत विकास परिषद शाखा नरायनपुर के अध्यक्ष डा. सीबी तिवारी ने बताया कि जिले के मुख्य बाजारों में से एक नरायनपुर में मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। नगर पालिका घोषित किए जाने से पचास गांव के लोग लाभांवित होगें। जनहित सेना के संयोजक राजकुमार पटेल ने बताया कि नरायनपुर का ब्लाक कार्यालय चुनार में होने से ग्रामीण सरकारी योजनाओं से वंचित हो जाते हैं। ब्लाक के अंतिम गांव से ब्लाक मुख्यालय की दूरी लगभग 25 किलोमीटर है, जो न्याय संगत नहीं है। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह व मीरजापुर सेवा समिति के ब्लाक संयोजक विजय प्रजापति ने बताया कि रामनगर में पक्का पुल निर्माण के बाद वहा पर लगे पीपा पुल जो निष्प्रयोज्य हो गया है, उसे रैपुरिया गंगा घाट पर स्थापित किए जाने से सैकड़ों गांव के किसान व्यापारी लाभांवित होगें। प्रदर्शन में डा. सीबी तिवारी, कमलेश सिह, सुधीर सिह, अजय सिह, जितेन्द्र गुप्ता, साबीर अली, दिलीप जायसवाल, कैलाश योगी, बुधराम गौतम, अमरनाथ, कृष्ण मुरारी, भुल्लन शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed