फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   आकस्मिक अवकाश देने में बरती जाए पारदर्शिता

आकस्मिक अवकाश देने में बरती जाए पारदर्शिता

Tue, 29 Aug 2017 12:24 AM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
आकस्मिक अवकाश देने में बरती जाए पारदर्शिता

विज्ञापन
मिर्जापुर। रतनगंज स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक सोमवार को हुई। जिसमें अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष राजाराम सिंह ने शिक्षकों की समस्याओं के निदान की मांग किया। शिक्षकों के आकस्मिक अवकाश के लिए पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जाए, प्रक्रिया में पारदर्शिता नही होने के कारण शिक्षकों से वसूली करके शोषण किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों के आकस्मिक अवकाश पर होने के बावजूद निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि एमडीएम, कनवर्जन कास्ट, रसोईया मानदेय, फल धनराशि को जल्द से जल्द भेजने की मांग किया। मंत्री दिनेशचंद्र मिश्र ने कहा कि शिक्षकों का विगत माह का वेतन भुगतान और शिक्षकों को चयन वेतनमान का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि बीटीसी 2004 के प्रशिक्षु शिक्षकों का प्रशिक्षण मानदेय का भुगतान किया जाए। अखिलेश कुमार सिंह ने कहा कि सीखड़ में तैनात शिक्षक मनोज कुमार गौतम का एबीएसए द्वारा मझवां में स्थानांतरण करके उनके साथ अन्याय किया गया, जबकि व अनुदेशक व सहचर के विवाद को दूर करने का प्रयास कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वित्त व लेखाधिकारी कार्यालय में कर्मचारियों द्वारा शिक्षकों के जीपीएफ में घोटाला किया जा रहा है। शिक्षकों के बार बार मांग के बावजूद लेखा पर्ची नही दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को लेखा पर्ची का जल्द से जल्द भुगतान किया जाए। बैठक में सुधीर कुमार तिवारी, अरविंद कुमार त्रिपाठी, बृजेश पटेल, दिनेश सिंह, विपेंद्र कुमार सिंह, रमेश सिंह, धीरज सिंह, राकेश सिंह, आकाश उपाध्याय ने शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण की मांग किया। बैठक में विरेंद्र कुमार सिंह, सर्वेश श्रीवास्तव, रामचंद्र, माता प्रसाद सिंह, जय प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed