{"_id":"5953fee74f1c1b015f8b4711","slug":"91498676967-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निरीक्षण में गायब मिला लिपिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निरीक्षण में गायब मिला लिपिक
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजगढ़। मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने बुधवार को विकास खंड राजगढ़ के ब्लॉक कार्यालय और पशु अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक में लिपिक गायब मिला। वहीं ब्लॉक परिसर और पशु अस्पताल में समुचित साफ सफाई नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी, कर्मचारी शासन की मंशानुरुप कार्य करें। जिससे सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता को मिल सके।
मड़िहान विधायक बुधवार को अचानक राजगढ़ ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। निरीक्षण के दौरान लिपिक प्रदीप कुमार पांडेय बिना सूचना के गायब मिले। वहीं बीडीओ के लिए बताया गया कि क्षेत्र भ्रमण पर गए हैं। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारी प्रात: नौ बजे से पूर्वान्ह 11 बजे तक जन समस्याओं का निस्तारण करें। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसके बाद वह परिसर स्थित पशु चिकित्सालय पहुंचे। पशु चिकित्सालय में फार्मासिस्ट मिला। फार्मासिस्ट ने बताया कि चिकित्सक छुट्टी पर गए हैं। रजिस्टर मांगने पर फार्मासिस्ट नहीं दिखा पाया। फार्मासिस्ट द्वारा रजिस्टर नहीं दिखा पाने पर कड़ी नाराजगी जताया। इस दौरान सूर्यबली सिंह आदि मौजूद रहे।गौरतलब है कि शासन के निर्देश के बावजूद कई विभागों के कर्मचारी अपने कार्यालयों में उपस्थित नहीं हो रहे हैं। विधायकों के अलावा डीएम बिमल कुमार दुबे ने भी कई विभागों में औचक छापेमारी की थी जिसमें कर्मचारी उपस्थित नहीं मिले थे।
विज्ञापन