फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   903 people took membership of BJP

Mirzapur News: 903 लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

Thu, 15 Feb 2024 03:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Feb 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
903 people took membership of BJP
मिर्जापुर। भाजपा की तरफ से जिले के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों में बुधवार को अलग-अलग स्थाानों पर मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इन सभी कार्यक्रमों के दौरान विभिन्न दलों के 903 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली।
विज्ञापन

भाजपा के बरौंधा कचार स्थित जिला कार्यालय में बुधवार को नगर विधानसभा क्षेत्र के समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजभूषण सिंह की मौजूदगी में 286 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ली। इनमें नगर पालिका मिर्जापुर के दो बार सभासद रहे संजय चौरसिया के अलावा बरियाघाट रामलीला कमेटी के संरक्षक अक्षयवर केसरवानी, नगर पालिका के पूर्व में हुए चुनाव में सपा की तरफ से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रहे अशोक केसरवानी भी शामिल हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर विधायक रत्नाकर मिश्र के अलावा लोकसभा प्रभारी रविन्द्र नाथ पाठक तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी आदि मौजूद रहे। चुनार विधानसभा क्षेत्र के नरायनपुर ब्लॉक सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद भाजपा के काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल ने 152 लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसी तरह मड़िहान विधानसभा के राजगढ़ ब्लाॅक सभागार में मुख्य अतिथि विधायक मड़िहान रमाशंकर सिंह पटेल ने 150 लोगों को सदस्यता दिलाई। इसी क्रम में मझवां विधानसभा के मझवां ब्लाॅक सभागार में मुख्य अतिथि एमएलसी श्याम नारायण सिंह (विनीत सिंह) ने नगर पंचायत कछवां की अध्यक्ष मिताली जायसवाल, राजेश जायसवाल, पूर्व में नगर पंचायत कछवां के प्रत्याशी रहे रविकांत मोदनवाल के अलावा बसपा के विजय बिंद, सपा की टिकट पर क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गए शिवमूरत यादव के साथ ही कुल 180 लोगों ने सदस्यता ली। छानबे विधानसभा के लालगंज ब्लॉक सभागार में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया ने राष्ट्रीय पसमांदा संघ के जिलाध्यक्ष चांदबाबू, जिला उपाध्यक्ष वाहिद अली, बसपा नेता पूर्व प्रधान मनोज केसरी, सपा के आफताब अंसारी समेत 135 लोगों ने सदस्यता ली। इसी प्रकार नगर पालिका सभागार में नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर केसरी ने निर्दल सात सभासदों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इनमें शरद सरोज फतहां वार्ड, संदीप तिवारी बरौधा वार्ड, शंकर सोनी गनेशगंज वार्ड, पुष्पा यादव बसही वार्ड, शशिधर साहू गोसाईं तालाब वार्ड, मंजू देवी शिवपुर वार्ड और ज्ञान देवी कंतित वार्ड शामिल हैं।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed