फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   89.69 crore for NREGA Labor Budget

मनरेगा का लेबर बजट89.69 करोड़ हुआ

Sun, 05 Jul 2015 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला,मिर्जापुर
ब्यूरो, अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Sun, 05 Jul 2015 12:19 AM IST
विज्ञापन
89.69 crore for NREGA Labor Budget
 
विज्ञापन

जिला पंचायत बोर्ड की शनिवार को जिला पंचायत सभागार में हुई बैठक में जनपद के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

 बैठक के दौरान मनरेगा के लेबर बजट को संशोधित कर 71 .65 करोड़ के स्थान पर 89.69 करोड़ किया गया। इसके अलावा बैठक में कई अन्य प्रस्ताव भी पारित किए गए। जनपद के कई जनप्रतिनिधि कार्ययोजना की इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल नहीं हुए।

जिला पंचायत अध्यक्ष  प्रमिला सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड की बैठक में मनरेगा 2015-16 के लेबर बजट को बढ़ाने पर जोर दिया गया। बैठक के दौरान मनरेगा के लेबर बजट को 71.65 करोड़ से बढ़ाकर 89.69 करोड़ कर दिया गया।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जनपद                  के ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के               लिए मनरेगा के बजट में बढ़ोत्तरी किया जाना आवश्यक है।             
विज्ञापन
विज्ञापन


 बैठक के दौरान राज्य वित्त आयोग योजनांतर्गत 2015-16 में जिला पंचायत को प्राप्त होने वाली धनराशि के तहत योजना की                राशि 20 करोड़ करने की मंजूरी         दी गई।

इस दौरान अष्टभुजा डाक बंगले में बने कमरे का किराया आठ सौ रुपये से बढ़ाकर दो हजार करने का प्रस्ताव पारित किया गया। इसके साथ ही पंचायत चुनाव में नोड्यूज प्राप्त करने की धनराशि दो सौ रुपये से बढ़ाकर ढाई सौ रुपये करने पर सहमति जताई गई। 

बैठक के दौरान जिला पंचायत सदस्य जालिम सिंह ने ओलावृष्टि व अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को पर्याप्त मुआवजा दिलाने                      की मांग की तथा क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत एवं विद्युत आपूर्ति को सुचारू कराए जाने पर जोर दिया।

इसी तरह जिला पंचायत सदस्य प्रहलाद सिंह ने ओलावृष्टि              और अतिवृष्टि, मौसम आधारित फसल बीमा, विद्युत समस्या तथा भागवत राजवाहा में धुरियां व कुदारन के बीच खेमईबरी माइनर के सामने पुल का निर्माण कराने की मांग उठाई।



इस दौरान विधान परिषद सदस्य श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, मड़िहान विधायक ललितेशपति त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी अमित कुमार सिंह, अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत विंध्याचल सिंह कुशवाहा सहित जिला पंचायत सदस्यगण एवं अधिकारी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed