फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   88 panchayat buildings will be reconstructed

जिले के 88 पंचायत भवनों का होगा पुर्ननिर्माण

Sun, 19 Sep 2021 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
88 panchayat buildings will be reconstructed
मिर्जापुर। जिले के ग्राम पंचायतों के जर्जर पंचायत भवनों की दशा सुधरेगी। 88 पंचायत भवन जर्जर भवनों में संचालित हैं। इनमें से कई को निष्प्रयोज्य भी घोषित कर दिया गया है। अब इनके पुनर्निर्माण के लिए प्रयास किया जा रहा है। पीडब्ल्यूडी विभाग जर्जर भवनों का सर्वे कराएगा।
विज्ञापन

जिले में वर्तमान में 809 ग्राम पंचायतें हैं। इन सभी में अभी हाल में ही चुुनाव हुआ है। चुनाव के बाद अब इन ग्राम पंचायतों का भी हाल बदलने वाला है। हालांकि इन सभी ग्राम पंचायतों में अधिकांश में ग्राम पंचायत भवन या सचिवालय बने हुए हैं जहां पर पंचायत संबंधी गतिविधियां संचालित होती रहती है लेकिन इनमें से कई फिलहाल बंद हो गए हैं या निष्प्रयोज्य हो गए हैं। उनकी जगह अतिरिक्त कक्ष का निर्माण कराकर फिलहाल कार्य किया जा रहा है। शासन के निर्देशानुसार ऐसे पंचायत भवनों को चिह्नित किया गया और उनके ध्वस्तीकरण के लिए रिपोर्ट भेजी गई है। इसके लिए लोक निर्माण विभाग को अधिकृत किया गया है कि वे इसका सर्वे करें और किस प्रकार ध्वस्तीकरण होगा और इस पर कितनी लागत आएगी। इसका विवरण उपलब्ध कराएं ताकि आगे की कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

इनसेट
ग्राम सभा निधि व मनरेगा से होगा कार्य
मिर्जापुर। ग्राम पंचायत भवन के पुर्ननिर्माण का कार्य ग्राम सभा निधि एवं मनरेगा से कराए जाने की योजना है। एक भवन के निर्माण के लिए 17 लाख 56 हजार रुपये निर्धारित है। 88 ग्राम पंचायत भवन पर लगभग 15 से 16 करोड़ रुपये की लागत आने की संभावना है। इसके लिए विकास विभाग व अन्य विभागों के समन्वय की बात कही जा रही है। हालांकि अभी तक कुछ निश्चित नहीं हुआ है। ध्वस्तीकरण के बाद ही इस पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
88 ग्राम पंचायतों का पुर्ननिर्माण किया जाना है। शासन के निर्देशानुसार लोकनिर्माण विभाग को सर्वे करने के लिए कहा गया है। उनकी रिपोर्ट मिलने के बाद शासन को भेजी जाएगी। उसके बाद ही कोई कार्रवाई होगी।
- अरविंद कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed