फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   83 properties of Waqf Board are being investigated.

Mirzapur News: वक्फ बोर्ड की 83 सपत्तियों की हो रही जांच

Sat, 08 Feb 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Feb 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
83 properties of Waqf Board are being investigated.
मिर्जापुर। जिले में वक्फ बोर्ड की संपत्तियों के सर्वे में कई संपत्तियां सरकारी मिली हैं। अभी भी 83 संपत्तियों की जांच हो रही है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की जांच में जिले में 704 में से 598 संपत्तियां सरकारी मिली हैंं। ये संपत्तियां खतौनी में दर्ज हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सुन्नी वक्फ बोर्ड ने 697 संपत्तियों व उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल बोर्ड ने सात संपत्तियों की सूची दी थी। जिला प्रशासन ने जब इन संपत्तियों की जांच कराई तो इसमें से 598 संपत्तियां सरकारी खतौनी में दर्ज है। 23 संपत्तियां निजी हैं तथा 83 की भी अभी जांच चल रही है। तहसील के अनुसार सदर तहसील में 244, चुनार में सबसे अधिक 430, मड़िहान में 25 तथा लालगंज तहसील क्षेत्र में पांच संपत्तियों का दावा किया गया था।
विज्ञापन

जिला प्रशासन की ओर से जब जांच हुई तो सदर तहसील में 154, चुनार में 416 व मड़िहान में 24 और लालगंज में चार संपत्ति सरकारी खतौनी में दर्ज मिली। इसी प्रकार सदर तहसील में सात संपत्ति, चुनार में 14, मड़िहान में एक तथा लालगंज तहसील क्षेत्र में एक संपत्ति निजी पाई गई। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रामदत्त ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेश पर सर्व कराया गया था। उसके बाद यह स्थिति पाई गई है। इसके बारे में जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed