फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   बरसों से सिंचाई की सुविधा से वंचित हैं किसान

बरसों से सिंचाई की सुविधा से वंचित हैं किसान

Mon, 29 Apr 2019 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 12:23 AM IST
विज्ञापन
बरसों से सिंचाई की सुविधा से वंचित हैं किसान
जिगना। छानबे क्षेत्र का पश्चिमी भाग बरसों से सिंचाई की सुविधा से वंचित है। यह क्षेत्र जो कोनिया के नाम से भी जाना जाता है, सिंचाई साधन से वंचित है। इस लोकसभा चुनाव में यह मुद्दा किसानों द्वारा प्रमुखता से उठाया जा रहा है । नहरें बंद होने से तालाबों में भी पानी नहीं पहुंच पा रहा है ।
विज्ञापन

बता दें कि किसानों को सिंचाई सुविधा देने के लिए तीन दशक पूर्व हरगढ प्रथम व हरगढ द्वितीय नहर का निर्माण कराया गया था। जिससे भौरूपुर, साटन पट्टी, हरगढ, नरैना, बभनी, करनी, भांवा, जरैला, भांवा पंडित पुर, मनिकठी, काशीसरपत्ती, गजाका पुरा, भिटरिया, भौरूपुर अजगना तथा गोगांव, खैरा, बसेवरा मिश्रपुर आदि गांवों के किसानों को सिंचाई व्यवस्था देने की बात थी लेकिन सिंचाई विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के तानाशाही रवैया के चलते किसानों के खेतों तक पानी नही पहुंच पा रहा है। हर बार किसानों की फसलें सूख जाती हैं। हालत यह है कि पानी न आने से कई जगहों पर लोगों ने नहर को समतल कर दिया है। राजेश कुमार चतुर्वेदी का आरोप है कि हरगढ़ प्रथम नहर अधिकारियों की लापरवाही से चार वर्ष से बंद है और चालू करने के नाम लगभग तीन करोड़ रुपया खर्च करने के बाद भी काम अधूरा है। दो बार विधायक भी आए लेकिन अधिकारी उनकी बात भी नहीं सुने। आलोक पांडेय का कहना है कि यदि किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो जाय तो उनकी आय मे बढ़ोत्तरी हो सकती है। चुनाव में हर दल के नेता प्रत्याशी सड़क, सिंचाई, पानी व बिजली की बात करते हैं लेकिन इस क्षेत्र की नहरों की ओर किसी का ध्यान नहीं जा रहा है जो गम्भीर समस्या है। राघवेंद्र सिंह का कहना है कि हरगढ़ द्वितीय पम्प कैनाल भी वर्तमान समय में बंद है जब चालू भी रहती है तो इसका पानी गोगांव गांव के पूर्वी छोर तक ही रह जाता है। नहर की आशा में किसानों की फसलें सूख जाती हैं। नहर की हालत जर्जर हो चुकी है, कोई किसानों की समस्याओं पर ध्यान ही नही दे रहा है। सुनील कुमार पांडेय का कहना है कि किसानों की आय, बढने की बजाय सिंचाई विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों की तानाशाही रवैया व जनप्रतिनिधियों की उपेक्षात्मक रवैया के कारण, घटती जा रही है। इस चुनाव मे इस क्षेत्र का सिंचाई समस्या प्रमुख है इसका निदान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed