फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मानक के अनुरूप सड़के नहीं बनाए जाने से 17

मानक के अनुरूप सड़के नहीं बनाए जाने से 17

Thu, 21 Feb 2019 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Feb 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
मानक के अनुरूप सड़के नहीं बनाए जाने से 17
मिर्जापुर। मानक के अनुरूप जनपद की सड़कें नहीं बनाए जाने के चलते अधिकांश सड़कें निर्माण के कुछ दिनों बाद भी खराब हो जा रही है। इससे लाखों रुपया उसके निर्माण खर्च होने के बावजूद राहगीरों समेत रोड टैक्स अदा कर रहे वाहन मालिकों को राहत नहीं मिल पा रही है। लोग आज भी जर्जर सड़कों पर चलने के लिए मजबूर है। मामले की शिकायत करने के बावजूद ठेकेदारों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

बता दें कि जनपद में इस समय लगभग साढ़े चार सौ सड़के है। इसमें से दो सौ अधिक सड़के जर्जर स्थिति में है। जिनपर सफर करना खतरे से खाली नहीं है। लगभग सौ से अधिक सड़कें तो पूरी तरह से गडढे में तब्दील हो चुकी है। शेष सड़कों से गिटिटया उखड़ गई है। हलिया विकास खंड के अधिकांश ग्रामीण सड़कें गड्ढे में तब्दील हो गई हैं। खराब सड़कों के कारण आए दिन राहगीर आए दिन गिरकर चोटिल हो रहे हैं। वाहनों के लिए एक घंटे का सफर, दो घंटे लग जा रहा है। वोर्ड की परीक्षा में परीक्षार्थियों को गुजरने सड़क मुसीबत बन गई है।
विज्ञापन

सोनगढ़ा भकतवा संपर्क मार्ग आठ वर्ष पूर्व बनाई गई है। सड़क कनौठी आश्रम से कोरावल क्षेत्र के बैंधा गांव से होते हुए पिपरा व मनिगढ़ा के रास्ते मध्य प्रदेश के रीवां जनपद से जुड़ती है। इसी तरह से क्षेत्र के दिघीया से हर्रा, बरुआ, मतवार, कुशियारा, नंदना, सागर, नौडीहवा, अवरा बेलाही व महोखर आदि गांव को जोड़ने वाली सड़क गड्ढे में जर्जर अवस्था में पहुंच गई है। क्षेत्रीय ग्रामीणों में जगदीश सिंह, माधवलाल, साबित अली, पप्पू अली, राधेश्याम दुबे, शिवप्रताप, ननकू, हकिम अली, अमृतलाल आदि ने सड़क की मरम्मत कराए जाने की मांग की है।इसी प्रकार कोन ब्लाक से गुजरने वाली 20 , छानबे क्षेत्र से एनएच 76 समेत 18 सड़के, पहाड़ी ब्लाक से गुजरने वाली एनएच सेवन समेत 30 सड़कें जर्जर हो चुकी है। मामले की जानकारी होने पर लोक निर्माण विभाग ने गत दिनों 178 सड़कों की मरम्मत कराने के लिए 50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन के पास बजट पास करने के लिए भेजा है। लेकिन अभी तक बजट पास नहीं हुुआ है। जिससे सड़कों का निर्माण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनपद की खराब चल रही है 178 सड़कों की मरम्मत कराने के लिए प्रस्ताव बनाकर शासन के पास भेजा गया है। बजट पास होते ही सड़कों के निर्माण कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। रमेश राम, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed