फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   जल्द ही नगरवासियों को मिलेगा शुद्घ पानी

जल्द ही नगरवासियों को मिलेगा शुद्घ पानी

Fri, 07 Dec 2018 12:34 AM IST
Updated Fri, 07 Dec 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
जल्द ही नगरवासियों को मिलेगा शुद्घ पानी
मिर्जापुर। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो अगले दो साल के अंदर नगर में लोगों को शुद्घ पेयजल मिलने लगेगा। इसकी कवायद शुरू कर दी गई है। लगभग एक करोड़ 28 लाख की लागत से नगर के जन्हावीं के पास बैठाए जाने वाले वाटर प्लाट के माध्यम से गंगा से लिफ्ट के जरिए पानी उठाकर उसे फिल्टर करने के बाद लोगों को सप्लाई की जाएगी। अमृत योजना के तहत नगर वासियों को शुद्घ पेयजल उपलब्ध कराने की योजना बनाई गई है। इसके लिए लगभग एक करोड़ 28 लाख रुपये की लागत से नगर के महंत शिवाला स्थित जन्हावीं होटल के पास एक वाटर प्लांट बैठाया जाएगा। यहां से गंगा से लिफ्ट के माध्यम से पानी उठाकर कर उसे फिल्टर करने के लिए नगर के आवास विकास कॉलोनी, लालडिग्गी, जंगीरोड स्थित लेबर कॉलोनी, समेत कुछ अन्य स्थानों पर बैठाए गए प्लांट में भेजा जाएगा। जहां पानी को साफ कर नगर वासियों को इसकी सप्लाई की जाएगी। योजना के लिए प्रस्तावित बजट को पास कर दिया गया है। बजट मिलते ही जल निगम की ओर से कार्य भी प्रारंभ करा दिया गया है। शुरूआत में नगर में पाइप लाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। योजना को पूरा होने में लगभग दो साल का समय लगेगा। कार्य पूर्ण होने पर नगर के अलावा विंध्याचल के लोगों को शुद्घ पानी मिलने लगेगा।
विज्ञापन


बता दें कि नगर की सारी पाइपे जर्जर होने के कारण उनमें सीवर का पानी आ रहा है। जिसको पीने से लोग बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। गत दिनों दूषित पानी पीने से नगर के भटवा की पोखरी के 200 लोग डायरिया की चपेट में आ गए थे। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि 198 लोग बीमार हो गए थे।
विज्ञापन


नगरवासियों को शुद्घ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए अमृत योजना के तहत एक प्लांट बैठाया जा रहा है। जिसको पूरा होने में लगभग दो साल लगेंगे। कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। जल्द ही लोगों को शुद्घ औश्र साफ पानी मिलने लगेगा। मनोज जायसवाल नगर पालिका अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed