फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   पैरों में महावर, कांधे पर कांवर लिए निकले शिवद्वार

पैरों में महावर, कांधे पर कांवर लिए निकले शिवद्वार

Sun, 05 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
पैरों में महावर, कांधे पर कांवर लिए निकले शिवद्वार
मिर्जापुर। सावन के दूसरे सोमवार देवाधिदेव का जलाभिषेक करने के लिए शनिवार को कांवरिये गंगा घाटों पर जल भरने के बाद पैरों में महावर रचाए और कंधे पर कांवर लिए शिव धामों के लिए रवाना हुए। कांवरियों का कोई बाबा धाम, वाराणसी, भदोही तो कोई जत्था सोनभद्र स्थित शिव द्वार के लिए रवाना हुआ। नगर के बरियाघाट पर भोस से शाम तक जल लेने के लिए कांवरियों की भीड़ उमड़ी रही। कांवर यात्रा में महिलाओं, युवतियों के साथ बच्चे भी शामिल रहे। नंगे पांव बोल-बम का उद्घोष करते जा रहे कांवरियों की भीड़ से सड़कें और गलियां पटी रहीं।
विज्ञापन

नगर के बरियाघाट पर गाजे-बाजे के साथ पहुंची कांवरियों की टोली ने घाट के किनारे सड़क पटरियों पर लगी अस्थाई दुकानों से पूजन संबंधित वस्तुओं की खरीदारी की। किसी ने नया कांवर खरीदा तो किसी ने अपने पुराने कांवर को आकर्षक ढंग से सजाया। सड़क पटरियों पर लगी खान-पान की दुकानों पर भी कांवरियों की भीड़ रही। दुकानों पर कांवरियों ने आकर्षक कांवर के साथ ही रास्ते में प्रयोग आने वाले सामानों को भी खरीदा। बरियाघाट इलके में जगह-जगह कांवरियों ने समूह में बैठकर नाश्ता किया और शिवद्वार जाने की तैयारी में जुट गए। कुछ देर विश्राम करने के बाद गंगा में स्नान कर घाट किनारे स्थित शिवालयों में मत्था टेका। इसके बाद पूजन-अर्चन कर कांवरियों की टोली शिवद्वार के लिए रवाना हो गई। बोल-बम के जयकारे से बरियाघाट गुंजायमान हो रहा था। कांवरियों की यात्रा में पुरुषों के साथ बच्चे व महिलाएं भी शामिल रहीं जो कंधे पर कांवर लिए बोल-बम का जयकारा लगते चली जा रही थीं। कांवरियों की टोली में शिव भक्ति के प्रति गजब का उत्साह दिखाई दे रहा था। बरियाघाट पर क्या छोटे और क्या बड़ेे सभी शिव भक्ति में तल्लीन दिखाई दे रहे थे। कांवरियों की उमड़ी भीड़ के चलते बरियाघाट पुलिस चौकी से वाहनों के लिए रास्ता बंद करा दिया गया था, वहीं गंगा घाट पर सुरक्षा-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन

यात्रा शुरू करने के पहले किए मां के दर्शन : विंध्याचल। विंध्य क्षेत्र के पक्काघाट सहित कई अन्य घाटों से कांवर में गंगा जल भरने के लिए कांवरियों का भोर से ही आना आरंभ हो गया था। घाटों पर बड़ी संख्या पहुंचे कांवरियों ने गंगा में स्नान-ध्यान करने के बाद जगत जननी मां विंध्यवासिनी के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई। दर्शन पूजन के बाद बोलबम का जयघोष करते शिवद्वार के लिए प्रस्थान किया। गंगा तट पर उमड़ी कांवरियों की भीड़ के चलते पुलिस प्रशासन की ओर से घाटों और सड़कों पर सुरक्षा व्यवस्था की गई है। गंगा घाटों पर बैरिकेडिंग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed