{"_id":"5b62086e4f1c1bed5e8b6929","slug":"81533151342-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैलहट व सीखड़ में चलाया सर्वेक्षण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैलहट व सीखड़ में चलाया सर्वेक्षण अभियान
Updated Thu, 02 Aug 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान की शुभारंभ बुधवार को नरायनपुर व सीखड़ विकास खंड में भी किया गया। कैलहट: ग्राम पंचायत जलालपुर माफी में चुनार के विधायक अनुराग सिंह ने झाड़ू लगाकर स्वच्छता संदेश दिया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।
सहायक विकास अधिकारी संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण अभियान नरायनपुर ब्लॉक में एक अगस्त से प्रारंभ होकर 31 अगस्त 2018 तक चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत विद्यालय ,मंदिर ,मस्जिद ,सड़क ,नाली ,सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कराई जाएगी। इस अवसर पर विधायक अनुराग सिंह ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान के तहत संपूर्ण देश में स्वच्छता का कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कहा कि सभी लोगो के सहयोग से मीरजापुर जिले का नरायनपुर ब्लॉक खुले में शौच मुक्त हुआ। हम सब मिलकर अपने ग्राम पंचायत को स्वच्छ बनाएं।इस अवसर पर ग्राम प्रधान उर्मिला देवी, सहायक विकास अधिकारी संतोष श्रीवास्तव, खंड विकास अधिकारी डा घनश्याम गुप्ता, महेंद्र सिंह, बीसी राज कुमार शर्मा, सभी प्रधान व स्वच्छताग्राही मौजूद रहे। सीखड: स्वच्छ भारत मिशन अभियान (ग्रामीण) का शुभारम्भ ब्लाक मुख्यालय सीखड़ पर एडीओ पंचायत राम सागर एवं एडीओ एस टी रामकुमार वर्मा ने ब्लाककर्मिओ के साथ मुख्यालय पर झाड़ू लगाकर बुधवार को किया। एडीओ पंचायत ने कार्यक्रम की जानकारी देेते हुए कहा कि यह कार्यक्रम एक अगस्त से 30 अगस्त तक चलाया जाएगा। जिसमे लोगों को स्च्छता के प्रति जागरूक किया जाएगा। एडीओ पंचायत ने बताया कि कार्यक्रम में ग्राम प्रधान ,स्वच्छताग्राही, आशा , अध्यापक ,शिक्षा प्रेरक , अनुदेशक, रोजगार सेवक, एएनएम, कोटेदार, आंगनबाड़ी की भूमिका महत्वपूर्ण होगी।