फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   सिपाही बाबा दरबार में हजारों ने टेका मत्था

सिपाही बाबा दरबार में हजारों ने टेका मत्था

Mon, 09 Jul 2018 11:50 PM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
सिपाही बाबा दरबार में हजारों ने टेका मत्था
उर्स पर चादरपोशी करते अकीदतमंद
मिर्जापुर। जसोवर पहाड़ी के नूरी नगर में सिपाही बाबा के सालाना उर्स पर पहले दिन बड़ी संख्या में अकीकदमंदों ने मत्था टेका और चादर चढ़ाई। कौमी एकता के प्रतीक सालाना उर्स में हिंदू और मुसलमानों ने हिस्सा लेकर मन्नतें मांगी।
विज्ञापन

सालाना उर्स में नातिया मुशायरे का आयोजन किया गया। शायरों ने कलाम पेश किया। दिल्ली से आए जुनैद रजा ने मेंरे सिपाही बाबा दो हमको सहारा, तुम बिन नहीं कोई दूजा सहारा.. सुनाया। इलाहाबाद के फैज अहमद हबीबी ने कहा कि आ दिन में तुझे रख लूं, ए नरगिसे मस्ताना.. प्रस्तुत किया। फैयाज, खुर्शीद, हाफिज एजाज, हाफिज रियाज ने नातिया मुशायरा पेश किया। उर्स में डा बी यू अंसारी, मास्टर इश्तियाक, नूर हसन, डा मुमताज, मो हसन, टीपू, कुरबान मुजाहिर, कलीम नूरी, नन्हे भाई आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

सिपाही बाबा के पांचों सज्जादों में शामिल सूफी शमसुद्दीन शहनाई हसनी नूरी, हाजी निजामुद्दीन नूरी कादरी, सूफी कमरुद्दीन नूरी कादरी, सूफी जलालुद्दीन नूरी कादरी व सूफी शहाबुद्दीन नूरी कादरी के नेतृत्व में सोमवार को एक विशाल जुलूस के साथ भारी संख्या में जायरीन दोपहर सिपाही बाबा के भक्त छोटा मिर्जापुर स्थित आवास से हाथ में चादर-गादर ले पैदल ही बाबा के दरगाह पहुंचे। जुलूस इमरती रोड, संगमोहाल, स्टेशन रोड व भरुहना के रास्ते गुजरा। दरगाह पर जायरीनों के लिए लंगर का भी आयोजन किया गया था। यहां बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ जमींन पर बैठ लंगर ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed