{"_id":"5b22ae8b4f1c1bf96e8b81b9","slug":"81528999563-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार हर मोर्चे पर हुई फेल: भाकपा माले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार हर मोर्चे पर हुई फेल: भाकपा माले
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
लालगंज। भाकपा (माले) राज्य कमेटी के सदस्य राधेश्याम मौर्य के नेतृत्व में गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने तहसील मुख्यालय परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। उन्होंने धरने के दौरान कहा कि प्रदेश सरकार सभी मोर्चे पर असफल है। इस दौरान महंगाई व बेरोजगारी बढ़ी है। किसान परेशान हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय को दोगुना करने की बात तो कर रही है। सुविधाओं के नाम पर सरकार शून्य है। कहा बिजली कटौती से किसान समेत घरेलू कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं में रोष व्याप्त है। कहा कि गरीबों के साथ अन्याय किया जा रहा है। तहसील परिसर के धरने में उन्होंने ने कहा कि इस समय किसान परेशान है। धान की नर्सरी के लिए पानी नही है। बाणसागर परियोजना तय समय से पानी किसानों को देने में नाकाम है। तहसील प्रभारी सुरेश कोल ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार वनाधिकार कानून लागू करने में नाकाम है। वही गाँव में पेयजल संकट बढ़ा है। हैंडपंप कीचड़युक्त पानी दे रहे है। संचालन कमलेश कोल ने किया। धरने पर कल्लन कोल, रीता जायसवाल, मोहन कोल, दुक्खी आदि मौजूद रहे।