{"_id":"5b0c3ab94f1c1b936e8b5235","slug":"81527528121-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचंड धूप की वेदना से बेहाल हो रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचंड धूप की वेदना से बेहाल हो रहे लोग
Updated Mon, 28 May 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। गर्मी के मौसम में पिछले दिनों के सभी रिकार्डों को तोड़ते हुए सोमवार को अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। उमस भरी भीषण गर्मी के चलते मनुष्य से लेकर जीव जंतु तक परेशान हैं। तल्ख धूप में लोग घरों से नहीं निकलना चाहते हैं। गर्मी इतनी जबरदस्त है कि जरूरी कार्य से बाहर निकले लोगों ने सावधानी नहीं बरती तो तबीयत खराब हो जा रही है।
सुबह आठ बजे के बाद से ही धूप की तल्खी बढ़ती गई और दोपहर तक तपिश काफी बढ़ गई। घरों से बाहर निकले लोग जहां तहां छांव में राहत लेते देखे गए। आम का पना, शीतल पेय से लोग गला तर करते रहे। दोपहर में सड़कों पर अपेक्षाकृत कम लोग नजर आ रहे थे वहीं दुकानों पर ग्राहकों की कमी थी। कुछ दुकानों पर यदि मिल भी रहे हैं तो वे ऊंचे दामों पर तरल पदार्थ के नाम पर बाजारों में नकली पेय पदार्थों की भी बिक्री धड़ल्ले से की जा रही है। अब ऐसे पेय पदार्थ लोगों की सेहत पर क्या प्रभाव डालेंगे इससे संबन्धित विभाग भी अनजान बना हुआ है।