{"_id":"5b0aeee84f1c1bf86e8b4df2","slug":"81527443176-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों तक पहुंचे बिना अदवा बैराज में तलहटी से पानी का रिसाव शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों तक पहुंचे बिना अदवा बैराज में तलहटी से पानी का रिसाव शुरु
Updated Sun, 27 May 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ड्रमंडगंज। मिर्जापुर इलाहाबाद के किसानों की डेढ़ लाख हेक्टेयर भूमि की सिंचाई तैयार बाणसागर नहर परियोजना का उद्घाटन अभी नहीं हो सका है कि हलिया के अदवा बैराज में तलहटी से पानी का रिसाव शुरू हो गया है। रिसाव के चलते बाणसागर नहर परियोजना से अदवा बैराज में पूरी तरह से पानी नहीं पहुंच पा रहा है।
तीन प्रांतो को सिंचाई से जोड़ने वाली महत्वपूर्ण परियोजना अदवा बैराज कैमूर पहाड़ी की तलहटी हलिया विकास खंड के ग्राम पंचायत गंजरिया के मुडपेली गांव में बनाई गई है। इस परियोजना के माध्यम से अदवा बांध, मेजा बांध में पानी पहुचेगा। करोड़ों रुपये की लागत से परियोजना का कार्य तो पूर्ण कर लिया गया है लेकिन परियोजना कितनी कारगर होगी यह तो जांच के बाद भी पता चलेगा। अदवा बैराज के दक्षिणी छोर पर पानी दो जगहों पर सिपेज के रूप में देखा जा रहा है। अदवा बैराज के समीप सिंचाई विभाग के आला अधिकारियों को बैठने आराम करने के लिए वीआईपी बंगले भी बनाए गए हैं। जहां ठहर कर अधिकारी इन कमियों को पहले भी देख सकते थे। अदवा बैराज का उद्घाटन होना है। इसके मद्देनजर मंडलायुक्त के साथ ही सिंचाई विभाग आला अधिकारी अदवा बैराज पंहुचकर साफ सफाई तथा सुंदरीकरण के लिए एक महीने पहले से ही जुट गए थे। मुड़पेली संपर्क मार्ग से अदवा बैराज तक सड़क का निर्माण भी कराया गया है। बंगले का भी रंगाई पुताई कराई गई लेकिन अदवा बैराज के पानी सिपेज पर कियी का ध्यान नहीं। लाखों रुपये की लागत से अदवा बैराज में पौधरोपण के सुंदरीकरण का कार्य इन दिनों चल रहा है। एसडीओ बाणसागर अदवा बैराज नंदू प्रसाद का कहना है कि रीव होल के माध्यम से पानी बैराज की दिवार से निकल रहा है। पाइप के माध्यम से सिपेज के पानी को बाहर किया जा रहा है।