फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   एएसपी करेंगे व्यापारी प्रकरण की जांच

एएसपी करेंगे व्यापारी प्रकरण की जांच

Fri, 09 Feb 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
एएसपी करेंगे व्यापारी प्रकरण की जांच
पुलिस अधीक्षक ने पुलिस उत्पीड़न से तंग आकर मड़िहान थाने में जहर खाकर आत्म हत्या करने का प्रयास करने वाले व्यापारी मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन को सौंपी है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है। उधर एसपी की माने को व्यापारी ने जहर नहीं खाया था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि नगर के पक्की सरैया निवासी घनश्याम केशरी ने एक इंस्पेक्टर और कुछ सिपाही द्वारा बकाया पैसा वापस करने के लिए किए जा रहे उत्पीड़न से तंग आकर बुधवार को मड़िहान थाने में किसी जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। अचेत होने पर उसे सीएचसी मड़िहान में भर्ती कराया गया था। इसकी खबर लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन एके सिंह को घटना की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। कहा कि आरोपी निरीक्षक मानिटरिंग सेल के प्रभारी हैं फिर वह मड़िहान थाने क्यों गए। उन्होंने कहा कि इस लापरवाही के लिए उनके विरुद्घ कारऱशवाई की जाएगी। साथ ही साथ में मौजूद सिपाहियों पर भी गाज गिर सकती है। बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान के डाक्टरों से बात की गई तो बताया कि व्यापारी ने जहर नहीं खाया था। पुलिस सूत्रों की माने तो अब यह जांच का विषय है कि आखिर उसकी हालत कैसे बिगड़ी। अगर उसने जहर नहीं खाया तो क्या पुलिस की पिटाई से वह अचेत हुआ या फिर कोई और कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed