फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   शांतिपूर्ण तरीके से हुआ सहकारी समितियों का चुनाव

शांतिपूर्ण तरीके से हुआ सहकारी समितियों का चुनाव

Tue, 30 Jan 2018 11:56 PM IST
Updated Tue, 30 Jan 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
शांतिपूर्ण तरीके से हुआ सहकारी समितियों का चुनाव
मिर्जापुर। जिले की 86 सहकारी समितियों पर मंगलवार को हुए चुनाव में सभापति और उप सभापति चुने गए। कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान प्रात: साढ़े आठ बजे से चार बजे तक चला। सहायक आयुक्त निबंधक व सहकारिता रत्नाकर सिंह ने सहकारी समिति मोहनपुर, श्रीपट्टी, लालगंज, चरकी और समोगरा का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

घुरहुपट्टी किसान सहकारी समिति का चुनाव हुआ। निर्वाचन अधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सुखनंदन दुबे सभापति व मालती देवी को मालती देवी को निर्विरोध चुना गया। वहीं वेतन भोगी सहकारी ऋण समिति एएस जुबली इंटर कॉलेज में आठ संचालकों में से निजामुद्दीन सभापति और भूपेश सिंह उप सभापति चुने गए। शिवाय उपभोक्ता सहकारी समिति बरकछा में केशवनाथ तिवारी सभापति और शैलेंद्र सिंह उपसभापति चुने गए। पहाड़ी ब्लॉक में मोहनपुर में कृपाशंकर सिंह अध्यक्ष व अनिल कुमार उपाध्यक्ष, माहापुर में संतोषी देवी पाठक अध्यक्ष व ब्रम्हदेव उपाध्यक्ष, दाढीराम में अशोक मौर्य अध्यक्ष व झल्लू राम बिंद उपाध्यक्ष, कठिनई में दुुर्गावती देवी पांडेय अध्यक्ष व सुरेश पांडेय उपाध्यक्ष तथा पचोखरा में सभाशंकर सिंह अध्यक्ष व संतोष कुमार गुप्ता उपसभापति चुने गए। लालगंज में स्थित छह साधन सहकारी समितियों में से तीन निर्विरोध सभापति हुए तथा तीन पर मतदान के बाद निर्वाचित घोषित हुए। पगार साधन सहकारी समिति लहंगपुर में विजय बहादुर मौर्या, चरकी दुबार कला में रामपति सिंह, रामपुर खोमर बस्तरा राजा में भगवान दास सिंह निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। जबकी लालगंज स्थित साधन सहकारी समिति में विपिन मिश्रा, तेन्दुहनी साधन सहकारी समिति मे विनोद तिवारी सभापति बने। उसरी पांडेय साधन सहकारी समिति में चंद्रभूषण तिवारी सभापति निर्वाचित किए गए।
विज्ञापन

जिगना में सहायक विकास अधिकारी सहकारिता अवनीश यादव ने बताया कि 11 स्थानों पर निर्विरोध चुने गए हैं। छानबे मे शिवपुर भी अंतिम क्षण मे निर्विरोध हो गया जहा सभापति गोपाल नाथ व उपसभापति भारती दुबे हुए हैं। निर्विरोध की संख्या 11 हो गई। बोड़ई में सभापति सीमा देवी व उप सभापति ध्यान सागर, चितौली में विजय सिंह व राजेश सिंह, डेरवा में शीला सिंह और इंद्रभूष सिंह, गैपुरा में आशीष कुमार पांडेय व श्यामधर दूबे, गौरा में इंद्र कुमार सिंह और चमेला देवी, खैरा में मीरा सिंह और चंदा सिंह, कोलेपुर में केशव सिंह और शोभाशंकर तिवारी, नरैना में श्रीराम सिंह और शोभानाथ उपाध्याय, नौगांव में सुषमा शुक्ला और उर्मिला देवी, शिवपुर विंध्याचल में गोपाल नाथ और भारती दूबे चुनी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हलिया ब्लॉक में सात पर निर्विरोध तथा तीन पर निर्वाचित सभापति चुने गए। सहकारी समिति भटवारी डिघिया से सभापति सनत कुमार, उपसभापति राम पाल, मटिहरा मतवार से अध्यक्ष गौरीशंकर शुक्ल, उप सभापति अमरेश, सिकटा महुगढ से सभापति सीता सिंह, उपसभापति कायेंद्र प्रसाद, बड़ौहा उमरिया से सभापति दिनेश कुमार, उप सभआपति विद्याकांत, महोगढ़ी से सभापति ज्ञानधर तिवारी व उप सभापति विंध्यवासिनी मिश्र, शिवप्रताप सिंह इंटरमीडिएट कॉलेज सहकारी समिति पवारी कला से सभापति भोलानाथ दूबे व उपसभापति लालचंद निर्विरोध चुने गए। सहकारी समिति बरौधा से सभापति राजेंद्र सिंह पटेल उपसभापति ललिता देवी, अहुगी कला से सभापति राधेश्याम दूबे व उप सभापति के लिए किसी ने पर्चा नहीं भरा, बबुरा कला से धर्मराज चौरसिया व उपसभापति के लिए किसी ने पर्चा नहीं भरा। गलरा खुटहा से सभापति उषा सिंह व उपसभापति कलावती निर्वाचित हुई।
चुनार में साधन सहकारी समिति दरगाह के सभापति पद के लिए चुनाव हुआ। दोपहर 12 बजे तक मात्र विजय बहादुर बिंद ने पर्चा दाखिल किया। चुनाव अधिकारी केके सिंह ने सभापति के लिए विजय बहादुर बिंद और उपसभापति के लिए अजीजुर्हमान सहित जिला सहकारी बैंक मीरजापुर डेलीगेट हेतु मुन्नालाल, राजेन्द्र प्रसाद मिश्र, नीलम सिंह, सुशीला देवी, सहित कुल पांच एवं सहकारी संघ लिमिटेड कैलहट हेतु डेलीगेट के लिए राजेंद्र प्रसाद मिश्र के निर्विरोध निर्वाचन की घोषणा की गई।

राजगढ़ में सहकारी समिति ददरा हिनौता पर सभापति के लिए अश्वनी कुमार सिंह एवं प्रदीप सिंह में कुल नौ मतों में से पांच मत पाकर प्रदीप सिंह सभापति पद पर जीत दर्ज की। सेक्टर मजिस्ट्रेट कर्नल अशोक सिंह, आरओ रामधारी सिंह, सचिव विजयानंद दुबे रहे। सहकारी समिति धौहा से संतोष कुमार सिंह तथा तेंदुआ कला से रविन्द्र बहादुर सिंह को सभापति चुना गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed