{"_id":"5a565a134f1c1b0f198b4619","slug":"81515608595-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लॉक मुख्यालय पर कागजातों को खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लॉक मुख्यालय पर कागजातों को खंगाला
Updated Wed, 10 Jan 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हलिया। सीबीआई टीम बुधवार को हलिया ब्लॉक के अंतरी दक्षिण गांव में जांच करने पहुंची। सीबीआई ने बुधवार को मनरेगा में काम करने वाले श्रमिकों का बयान दर्ज किया। इसके बाद सीबीआई टीम ब्लॉक मुख्यालय पहुंची और कागजातों को खंगाला। सीबीआई के एसपी एसके खरे हलिया विकास खंड में गुरुवार को मनरेगा कार्यों की जांच करेंगे।
सीबीआई की जांच टीम ने दूसरे दिन भी हलिया विकास खंड के अंतरी दक्षिण गांव में श्रमिकों से पूछताछ की। डिप्टी एसपी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में तीन सदस्यीय जांच टीम दोपहर 12 बजे अंतरी दक्षिण गांव पहुंची। यहां वर्ष 2008 में मनरेगा के तहत आठ लाख 35 हजार की लागत से पवारी कला नाले पर क्षेत्र पंचायत की ओर से रपटा और पुलिया निर्माण का कार्य कराया गया था। इसका कार्य करने वाले 12 श्रमिकों से टीम ने पूछताछ की । इस मौके पर श्रमिक छत्रधारी, राम शिरोमणि, श्रीनाथ, पचुई ,शांति, हिरावती , अजय, मिश्री, अमरावती, पुनवासी, रामरती आदि का बयान दर्ज किया। इसके बाद जांच टीम ब्लॉक मुख्यालय पहुंची। डिप्टी एसपी ने बताया कि जांच निर्णायक दौर में पहुंच गई है। इस अवसर पर सीबीआई इंस्पेक्टर संतोष कुमार यादव, नीरज वर्मा, एकाउंटेंट विमलेश मिश्र रोजगार सेवक बिंदेश्वरी प्रसाद मौजूद रहे ।
लखनऊ खंडपीठ के दो न्यायाधीशों की बेंच ने 31 जनवरी को मनरेगा योजना के तहत वर्ष 2007 से 2010 तक हुए कार्यों की जांच सीबीआई से कराने का आदेश दिया था। उच्च न्यायालय के आदेश पर हलिया ब्लॉक में मनरेगा कार्यों की जांच चल रही है। इसके पहले स्पेशल क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर अशरफ सिद्दकी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम जनपद में आकर जांच कर चुकी है। हलिया ब्लॉक में भी मनरेगा के तहत कार्यों को कराने में काफी अनियमितता बरती गई है। जिले के हलिया ब्लॉक में वर्ष 2007 से 2010 के बीच मनरेगा में कराए गए कार्यों में घोटाले की जांच के लिए सीबीआई एक बार फिर जिले में पहुंची। सीबीआई हलिया ब्लॉक में हुए पौने चार करोड़ रुपये के घोटाले से संबंधित फाइलों को खंगाल रही है। सीबीआई वर्ष 2012 में हलिया थाने में 54 मुकदमेे दर्ज करा चुकी है।