फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   किसान पाठशाला में दी गई नई तकनिक से खेती की जानकारी

किसान पाठशाला में दी गई नई तकनिक से खेती की जानकारी

Thu, 07 Dec 2017 12:05 AM IST
Updated Thu, 07 Dec 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
किसान पाठशाला में दी गई नई तकनिक से खेती की जानकारी

विज्ञापन
शेरवां। क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय भाईपुर कला में बुधवार को तीन दिवसीय किसान पाठशाला का शुभारंभ सहायक कृषि अधिकारी रामबली ने फीता काट कर किया। कृषि बीज रक्षा अधिकारी श्याम बिहारी वर्मा ने किसानों को नवीन तकनीक का प्रयोग कर आय दोगुनी करने के बारे में जानकारी दी। पाठशाला में उन्नत फसल चक्र, प्रधानमंत्री फसल बीमा, केसीसी, कृषि रक्षा के महत्ता के साथ साथ अनुदानों के डीबीटी, किसानों की देय सुविधाएं, बेहतर उत्पादन, उन्नत पशुपालन, मत्स्य, गन्ना, मधुमक्खी, उद्यान, रेशम, कुक्कुट, सुकर पालन करने के माध्यम से किसानों को समृद्धशाली बनाने की जानकारी दी गई। किसानों को समय समय पर मृदा परीक्षण कराने की सलाह दिया गया। पाठशाला में टिकाऊ खेती, कृषि निवेशों का उचित प्रबंधन, उर्वरक, बीज, पेस्टीसाइड, कृषि आभियांत्रिक यंत्रों, सोलर पंप, फव्वारा के माध्यम से सिंचाई करने के बारे में बताया गया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने नई तकनीक से किसानों को खेती करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि नई तकनीक से खेती करने से किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी। एटीएम धर्मराज ने कहा कि मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए हरी खाद जैसे सनई, ढैचा, लीबिया आदि की खेती करके मिट्टी में सड़ाने से दोगुनी पैदावार होती है। पाठशाला में बसंत, सतीश सिंह, सतीश मिश्रा एटीएम, भृगुनाथ सिंह ने क्षेत्र के किसानों को खेती के माध्यम से समृद्धशाली होने के बारे में विस्तार से जानकारी दी। द मिलियन फारमर्स योजना के अंतर्गत रामपुर, बहुआर, भाईपुरकला, बरईपुर, हाजीपुर न्याय पंचायत में किसानों की पाठशाला लगाया गया। इस दौरान सुरेंद्र सिंह, सुभाष चंद्र सिंह, सतीश चंद सिंह, श्रीकांत द्विवेदी, लालमनी देवी, सुदर्शन सिंह, उमेश सिंह, आलोक श्रीवास्तव, रवि प्रकाश तिवारी, शंभू नाथ यादव, शरणशंकर चतुर्वेदी, ओमकार यादव, उषा देवी यादव, सुनील सिंह, संतोष सिंह, रमेश सिंह, ऋषि सिंह, राजकुमार सिंह, संतोष दूबे, समेत क्षेत्र के सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed