फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   नगर का चतुर्दिक विकास करने वाला हो चेयरमैन

नगर का चतुर्दिक विकास करने वाला हो चेयरमैन

Sun, 19 Nov 2017 12:10 AM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
नगर का चतुर्दिक विकास करने वाला हो चेयरमैन

विज्ञापन
कछवां। नगर पंचायत कछवां के निकाय चुनाव में पहली बार मताधिकार का प्रयोग करने वाले युवाओं को पढ़ा लिखा और योग्य चेयरमैन चाहिए। जो नगर पंचायत कछवां का चतुर्दिक विकास कर सके। वहीं नये युवा बने मतदाताओं में मतदान को लेकर काफी उत्साह है।
आदर्श नगर पंचायत क्षेत्र के युवाओं की माने तो शिक्षित और योग्य चैयरमैन ही नगर पंचायत का स्मार्ट तरीके से विकास कर पाएगा। युवाओं ने कहा कि आज कई गांवों में महिला और पुरुष प्रधान मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग डिग्रीधारक हैं। उन्होंने अपने गांवों में स्मार्ट तरीके से विकास किया है। ऐसे में नगर पंचायत का चेयरमैन भी ऐसा ही हो जो आवश्यकता और जरूरत में तालमेल बैठा कर नगर पंचायत के समस्याओं को दुर करे और स्मार्ट तरीकें से विकास करे। नगर पंचायत से लेकर आदर्श नगर पंचायत तक के सफर में कछवां में कई जनप्रतिनिधि हुए । करोड़ों रुपये से ऊपर की धनराशि विकास कार्य में खर्च कर दिया पर शहर पूर्ण रुप से आज तक विकसित नहीं हो पाया । आज भी पंचायत क्षेत्र में जगह -जगह गंदगी का अंबार है। कछवां के वार्डो में पूर्ण रुप से सीवर लाईन तक नहीं बिछ पाई है । ऐसे में युवाओं का मानना है कि नगर के विकास के लिए तकनीकी रुप से शिक्षित और योग्य चैयरमैन की आवश्यकता है।
विज्ञापन

- पांडेयपुर वार्ड श्रीराम पांडेय का कहना है कि आज के दौर में कोई भी व्यक्ति चुनाव लड़ लेता है जबकि एक अधिकारी बनने के लिए काफी पढ़ाई की आवश्यकता होती है। ऐसे में चुनाव लड़ने वाला व्यक्ति भी काफी शिक्षित हो जो कि योजनाओं को बनाने में अपना सहयोग प्रदान कर सके ।
विज्ञापन
विज्ञापन

- उत्तर की गली के अजय सेठ ने कहा कि कई बार ऐसी योजनाएं बनती हैं, जिनकी कोई आवश्यकता नहीं होती है। ऐसे में पढ़ा लिखा योग्य चेयरमैन आवश्यकता के अनुसार ही योजनाएं बनाएगा ।

- ब्रम्हणान वार्ड के गोपाल सिंह कि चैयरमैन कम से कम इंजीनियरिंग या फिर एमबीए डिग्रीधारक होना चाहिए। जिससें नगर में गुणवत्तापूर्वक काम हो सके और भ्रष्टाचार समाप्त कर सके।
- बरैनी के योगेंद्र नरायन सिंह ने बताया कि चेयरमैन शिक्षित योग्य एवं दूरदर्शी सोच का व्यक्ति ही होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed