{"_id":"59b04da64f1c1bed7f8b475b","slug":"81504726438-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोटरी क्लब विंध्याचल ने शिक्षकों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोटरी क्लब विंध्याचल ने शिक्षकों को किया सम्मानित
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल स्थित एक लॉज में रोटरी क्लब विंध्याचल के तत्वावधान में मंगलवार की देर शाम को शिक्षक दिवस के अवसर पर 21 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि ने दीप जला कर किया।
सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि संयुक्त शिक्षा निदेशक कामता प्रसाद पाल ने नवनिर्माण के दिशा में प्रयास करने की बात कही। विशिष्ट अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों को शिक्षाथिरच़यों के अनुकूल माहौल बनाना चाहिए, जिससे स्वच्छ समाज का निर्माण हो सके। सम्मान समारोह के दौरान रोटरी क्लब विंध्याचल के अध्यक्ष संतोष गोयल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। इसके अलावा पूर्व जज राधेश्याम यादव, भूपेंद्र सिंह डंग, डा. शीला सिंह, नीलू सिंह, सुपर्णा सिंहा आदि ने जीवन में शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। सम्मान समारोह में शिक्षकों को अंगवस्त्रम व पेन देेकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विनय अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, विकास वर्मा, रवि गुप्ता, विजय शंकर गुप्ता, अजय जायसवाल, अमित सिंह, संजय सिंह गहरवार, विवेक बरनवाल, ममता अग्रवाल, तनुजा सिंह, शिप्रा बरनवाल, सुनीता सेठिया व आरती सिंह उपस्थित रहे।