फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   विजया दशमी 30 सितंबर को

विजया दशमी 30 सितंबर को

Tue, 22 Aug 2017 12:15 AM IST
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
विजया दशमी 30 सितंबर को

विज्ञापन
मिर्जापुर। बरियाघाट स्थित पंचमुखी महादेव के सत्संग भवन में सोमवार को रामलीला कमेटी की बैठक में प्रसिद्ध विजयादशमी मेले को भव्य रूप देने का निर्णय लिया गया। मेले का आयोजन 30 सितंबर को किया जाएगा।

कमेटी के अध्यक्ष संतोष गोयल ने कहा कि मेला पूर्वांचल में प्रसिद्ध है। इसको और भव्य रूप देकर ज्यादा लोकप्रिय बनाने की जरूरत है। इसके लिए बेहतर इंतजाम करने की जरूरत है। उन्होंने कमेटी के पदाधिकारियों को पूरी क्षमता से जुटने का निर्देश दिया। महामंत्री अक्षैवर नाथ केशरवानी ने कहा कि इस वर्ष 30 सितंबर को विजयादशमी का मेला आयोजित किया जाएगा। एक अक्टूबर को देवी जागरण का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेले को भव्यता प्रदान करने के लिए आकर्षक लाईटों की सजावट के साथ साथ सुंदर झांकियों का भी प्रबंध किया गया है। उपाध्यक्ष संजय सिंह गहरवार ने श्री रामचंद्र के बारे में विस्तार से बताते हुए, पदाधिकारियों का परिचय कराया। बैठक में संरक्षक श्याम बिहारी खंडेलवाल, रमेश गौड़, पुनीत अग्रवाल, संतोष कुमार उमर, लवकुश गुप्ता, रविंद्र गुप्ता, राधेश्याम, पवन मालवीय, गायत्री देवी, सत्येंद्र कुमार, मयंक गुप्ता आदि रहे। संचालन संतोष चंद्र सर्राफ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed