{"_id":"59909d7d4f1c1bc2288b47e8","slug":"81502649725-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभावानों को किया गया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभावानों को किया गया सम्मानित
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के लालडिग्गी स्थित एक लॉज में शनिवार की रात को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब मिर्जापुर के तत्वाधान में प्राइड ऑफ मिर्जापुर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया। देर रात क श्रोताओं ने वीर और हास्य रस की कविताओं का आनंद लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विमल कुमार दूबे व पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने दीप जलाकर किया। इस दौरान देश व विदेश में मिर्जापुर का नाम करने वाले कई होनहोरों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि जिलाधिकारी विमल कुमार दूबे ने कहा कि ऐसे आयोजनों ने शहर के जिंदादिल होने का प्रमाण मिलता है। विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने कहा कि बहादुरों को ऐसे ही मंच से सम्मानित करने से अन्य लोगों को प्रेरणा मिलती है। भारत्तोलन में निधि पटेल, पर्वतारोही काजल पटेल, गंगा नदी में डूब रहे तीन बच्चों की जान बचाने वाले तीन मल्लाहों बुद्घिराम, किशुन व रामलाल तथा प्रतिदिन एक पौधा लगाने वाले ग्रीन गुरु के नाम से जाने जाने वाले अनिल सिंह, यूपी फुटबाल टीम की उपकप्तान परवीन बानो व बजाज स्कूल एनसीसी कैडेट विजया वर्मा एवं गर्मी में ठंडे पेयजल का व्यवस्था करने वाली संस्था भला मानुष के अध्यक्ष आदि को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सम्मानित किया। इस दौरान कवियों डा. अनामिका अंबर, डा. सौरभ सुमन, पद्म अलबेला, पवन दीक्षित ने कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति दी। पवन दीक्षित और पद्म अलबेला ने अपनी हास्य रचनाओं को खूब गुदगुदाया तो डा. अनामिका अंबर और डा. सौरभ सुमन ने वीर रस् की कविताओं से माहौल को भक्तिमय कर दिया। डा. सौरभ सुमन की रचना वंदे मातरम का गान होना चाहिए पर देर तक तालियां बजती रहीं। इस अवसर पर डा. राजीव अग्रवाल, श्याम बिहारी, स्तुति अग्रवाल, सीपी गुप्ता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आशुतोष अग्रवाल व संचालन रत्ना रैदानी एवं आभार राजेश कोठारी ने जताया।
इनरव्हील क्लब मिर्जापुर की बैठक
मिर्जापुर। इनरव्हील क्लब मिर्जापुर के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को हुई। जिसमें दो अक्टूबर को पूर्वान्ह 11 बजे से रोटरी भवन लालडिग्गी में आयोजित संरचना कार्यक्रम की तैयारियों पर चर्चा की गई। अध्यक्ष परमजीत कौर ने बताया कि इसमें बेबी शो, टैलेंट शो, लिफाफा डेकोरेशन, ड्राइंग, बची हुई चीजों से सामाना बनाना और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। सचिव स्तुति अग्रवाल ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति 20 सितंबर तक फार्म भर कर जमा करें। बैठक में डा. रंजना जायसवाल, सरिता अग्रवाल आदि मौजूद रहे।