{"_id":"597794784f1c1b2e718b4819","slug":"81501009016-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल पंपों ने सीमएओ कार्यालय के वाहनों को डीजल देने से किया इंकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल पंपों ने सीमएओ कार्यालय के वाहनों को डीजल देने से किया इंकार
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मिर्जापुर। वाहनों के डीजल का लाखों रुपया बकाया अदा नहीं करने पर पेट्रोल पंपों ने सीएमओ कार्यालय के वाहनों को तेल देना बंद कर दिया है। पंप मालिकों ने सीमएओ को पत्र भेज कर चेताया कि वाहनों को लिए गए लाखों रुपये के डीजल के पैसे अदा करने के बाद ही उनको तेल दिया जाएगा। पंप मालिकों द्वारा डीजल देने से इंकार करने पर सीमएओ कार्यालय में हड़कंप मचा हुआ है।
बता दें कि सीमएओ कार्यालय से संबंधित 30 से अधिक वाहनों को जंगीरोड समेत अन्य पेट्रोल पंपों से डीजल दिया जाता है। जिससे प्रतिदिन वाहन अधिकारियों को लेकर दौड़ते रहते हैं। वाहन चालक भी तेल समाप्त होने पर वाहनों को लेकर पेट्रोल पंपों पर पहुंच जाते हैं और सीएमओ कार्यालय से जारी किए गए पर्ची को दिखाते हुए पंप कर्मियों को बगैर कोई पैसा दिए ही सैंकड़ों लीटर डीजल भरवा लेते हैं। वाहनों को दिए गए डीजल का भुगतान नहीं किए जाने से जंगीरोड स्थित एक पेट्रोल पंप का छह लाख रुपया बकाया हो गया है। बार बार बकाया भुगतान करने की मांग करने के बावजूद मुख्य चिकित्साधिकारी बकाया पैसा अदा नहीं करने पर पंप मालिक ने डीजल देने से इंकार कर दिया है। पंप मालिक हाथ खड़ा करने से सीमएओ कार्यालय के अधिकारी जल्द ही पैदल हो सकते हैं, क्योंकि जब तक पंप का बकाया पैसा अदा नहीं करेंगे तबतक वह डीजल देने का मूड में नहीं हैं।