फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   800 mothers did not get security for last four months

Mirzapur News: चार महीने से 800 जननी को नहीं मिली सुरक्षा

Mon, 07 Jul 2025 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
800 mothers did not get security for last four months
मिर्जापुर। सरकारी अस्पतालों में प्रसव कराने वाली महिलाओं को जननी सुरक्षा योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। जिला महिला अस्पताल में पिछले चार महीने में 800 महिलाओं ने प्रसव कराया है, लेकिन उन्हें योजना की धनराशि अब तक नहीं मिल पाई। अस्पताल प्रशासन बजट न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहा है।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं को सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य और उनके सेहत को ध्यान में रखकर जननी सुरक्षा योजना चलाई जा रही है। इसका उद्देश्य मातृ और शिशु मृत्यु दर में कमी लाना है। योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र के सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने वाली महिलाओं को 1400 रुपये और शहरी क्षेत्रों में 1000 रुपये की नकद सहायता मिलती है। इससे वह प्रसव के बाद अपने स्वास्थ्य पर खर्च कर सकती है। योजना के तहत प्रसव के बाद 48 घंटे में महिला के खाते में धनराशि का भुगतान करना होता है। जिला महिला अस्पताल चार माह से प्रसव कराने वाली 800 महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाया। अभिभावक अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। वहीं, अस्पताल प्रशासन का कहना है कि मार्च से बजट नहीं आया है।
विज्ञापन

कोट-
बजट नहीं मिलने के कारण प्रसूताओं को जननी सुरक्षा योजना का लाभ नहीं दिया जा सका है। सबकी फाइल बनकर तैयार है। सीएमओ कार्यालय को डिमांड भेजी गई है। बजट आते ही सबको भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डा. वंदना मौर्या, एचओडी, जिला महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed