फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   80 lakhs will be spent on the construction of boundary walls of schools

Mirzapur News: विद्यालयों की चहारदीवारी के निर्माण पर खर्च होंगे 80 लाख

Wed, 01 Nov 2023 07:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 07:33 PM IST
विज्ञापन
80 lakhs will be spent on the construction of boundary walls of schools
मिर्जापुर। प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में अब कोई अनधिकृत व्यक्ति घुसने नहीं पाएगा। पहले चरण में सिटी विकास खंड के 12 प्राथमिक व कंपोजित विद्यालयों की चहारदीवारी के निर्माण पर 80 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। चहारदीवारी का निर्माण बुधवार से शुरू कर दिया गया। खंड विकास अधिकारी सिटी शरद कुमार सिंह ने बताया बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से उपलब्ध कराई गई सूची के आधार पर विद्यालयों में चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है। प्रत्येक विद्यालय की लंबाई और चौड़ाई के हिसाब से चहारदीवारी के निर्माण पर सात से आठ लाख रुपये खर्च हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि पहले चंदईपुर, पथरा दशौंधी, मुल्हवा, अरगजा पांडेय वीरशाहपुर, दुबानी, बरजीमुकुंदपुर समेत अन्य प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों में चहारदीवारी का निर्माण शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि चहारदीवारी के अभाव विद्यालयों में अनधिकृत व्यक्ति बैठे रहते थे, वहीं छुट्टा मवेशी भी प्रवेश कर जाते थे। चहारदीवारी बन जाने से अनधिकृत लोगों के प्रवेश पर रोक लग सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed