फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   80 centers and 179 booths increased in the district

जिले में बढ़े 80 सेंटर व 179 बूथ

Sun, 09 Jan 2022 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
80 centers and 179 booths increased in the district
मिर्जापुर। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जानकारी दी कि जिले भी विधानसभा निर्वाचन को लेकर आचार संहिता लागू हो गई है। बताया कि इस बार निर्वाचन आयोग के मानक के चलते जिले में 80 मतदेय स्थल व 179 बूथ बनाए गए हैं। प्रत्याशियों के लिए खर्च सीमा 40 लाख रुपयेे तय की गई है।
विज्ञापन

बताया कि निर्वाचन के लिए जिला प्रशासन की पूरी तैयारी है। जिले में सात मार्च को मतदान होगा। इसके लिए जिले में 1336 मतदान केंद्र व 2268 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इस बार जिले में 18 लाख 91 हजार 42 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें थर्ड जेंडर की संख्या 130 है। निर्वाचन के लिए 21 जोनल मजिस्ट्रेट व 145 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। संवेदनशील मतदान केंद्रों की संख्या 175 है। जबकि क्रिटिकल बूथ 336 हैं। इसके साथ ही एमसीसी की 30 टीमें, एक मीडिया प्रमाणन और निगरानी समिति, 15 उड़नदस्ता व 45 स्थायी निगरानी टीम चुनाव के लिए बनाई गई है। बताया कि इस बार प्रत्याशियों के लिए खर्च की सीमा 40 लाख रुपयेे तय की गई है। उन्होंने स्वीप, आदर्श बूथ व महिला बूथ के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मंडलायुक्त योगेश्वर राम मिश्र ने भी विस्तृत जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने पुलिस बल व अन्य के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर एडीएम शिवप्रताप शुक्ल, सिटी मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह आदि थे।
विज्ञापन

15 जनवरी तक किसी भी प्रकार की रैली पर रोक : जिलाधिकारी ने निर्वाचन आयोग के निर्देश पर बताया है कि जिले में 15 जनवरी तक किसी भी प्रकार की रैली, सभा या इस प्रकार की गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक है। 15 जनवरी के बाद कोविड की स्थिति को देखते हुए आयोग के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल तब तक इस प्रकार की गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार संहित का पालन कराया जाएगा : लालगंज। विधानसभा चुनाव के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद इसके अनुपालन के लिए उप जिलाधिकारी विजय नारायण सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।

बैठक में उप जिलाधिकारी ने बताया कि विधानसभा के लिए 6 टीमें गठित की गई हैं जो आदर्श आचार संहिता का पालन हर हालत में कराएंगी। आदर्श आचार संहिता का प्रत्येक व्यक्ति को पालन करने की जरूरत है। कहा कि गठित टीम की जिम्मेदारी होगी कि वह आदर्श आचार संहिता के अनुपालन के दायित्व का निर्वहन करेगी। लगाए गए होर्डिंग, पोस्टर और विज्ञापन संबंधित वॉल राइटिंग को संयमित तरीके से हटवा दिया जाएगा। बैठक में तहसीलदार शशांक शेखर राय ,नायब तहसीलदार राहुल मिश्रा, एडीओ पंचायत रतन कुमार, लेखपाल, कानूनगो तथा खंड के तीनों थानों जिगना, लालगंज, हलिया के प्रभारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed