फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   7951 was sentenced offenders

7951 अपराधियों को मिली सजा

Sat, 24 Oct 2015 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/मिर्जापुर Updated Sat, 24 Oct 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
7951 was sentenced offenders

विज्ञापन
मिर्जापुर(ब्यूरो)। शासन द्वारा अपराधरियों पर अंकुश लगाने के लिए 13 जुलाई से 12 अक्तूबर तक चलाए गए एक सजा कराओ अभियान के तहत प्रदेश के 7951 अपराधियों को सजा दिलाई गई है।

जिसमें विंध्याचल मंडल में 176 अपराधी हैं। ये बातें पुलिस महानिरीक्षक अभियोजन डॉ. सूर्य कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को पुलिस लाइन में पत्रकार से कही।
श्र
उन्होंने बताया कि  कुख्यात अपराधियों को सजा कराओ अभियान के अंतर्गत 13 जुलाई से 12 अक्तूबर तक पूरे प्रदेश में कुल 7951 अपराधियों को सजा कराई गई।

दस वर्ष या उससे अधिक मुजरिमों की संख्या 1240 है। वहीं आजीवन कारावास पाने वालों में 945 अपराधी शामिल है। चार शातिर अपराधियों को फांसी की सजा हुई है।

फांसी पाने वालों में फिरोजाबाद में डकैती व हत्या के मामले में एक, सावली में डकैती एवं हत्या के मामले में दो और ललितपुर में रेप व हत्या के मामले में एक आरोपी है।
विज्ञापन


पूरे प्रदेश में 33 हजार 79 आरोपियों की जमानतें खारिज कराने में सफलता मिली है। इसमें प्रदेश स्तर के 1466 टाप दस अपराधियों की जमानत भी निरस्त करना शामिल है
विज्ञापन
विज्ञापन


 जबकि मादक पदार्थों की बड़ी मात्रा में तस्करी करने वाले 26  शातिर अपराधियों की दस वर्ष से अधिक की कठोर कारावास सं दंडित कराया गया है।

इनमें से तीन अपराधी जानकी रोका, आस कुमारी तथा दिलमाया ऐसे हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थों की तस्करी करते थे। दहेज उत्पीड़न में 249 आरोपियों एवं महिलाओं के साथ बलात्कार करने वाले 273 अपराधियों को दस वर्ष से अधिक सजा से दंडित कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed