फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   777 patients were treated at Chief Minister Health Fair

Mirzapur News: मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 777 मरीजों का हुआ उपचार

Mon, 03 Apr 2023 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Apr 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
777 patients were treated at Chief Minister Health Fair
मिर्जापुर। विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान जिगना में 246, हलिया में 191 व जमालपुर विकास खंड के विभिन्न स्वास्थ केंद्रों में कुल 777 मरीजों का उपचार किया गया। छानबे क्षेत्र के न्यू पीएचसी बिहसडा (कुशहा ), विजयपुर, विरौरा, नरोइया व अकोढ़ी में 246 मरीजों का इलाज किया गया। इस दौरान डाॅ. डी के मिश्र, डाॅ. गिरजेश, डाॅ. ज्योतिर्मय सिंह, रमेशचंद मौर्या, लल्लू प्रसाद, देवी शंकर आदि मौजूद रहे। हलिया क्षेत्र में स्वास्थ्य केंद्रों में कुल 191 मरीजों का उपचार किया गया। जिसमें न्यू पीएचसी मतवार में 61, न्यू पीएचसी ड्रमंडगंज में 67 व न्यू पीएचसी बरौंधा में 63 मरीजों का उपचार किया गया। इस दौरान डाॅ.अभिषेक जायसवाल, अनिल कुमार, डाॅ. निर्मल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जमालपुर क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों में 340 मरीजों का उपचार किया गया। न्यू पीएचसी देवरीला में डाॅ. मनोज कुमार यादव, न्यू पीएचसी भाईपुर कला में डाॅ. संजय सिंह ने मरीजों का उपचार किया। इस दौरान डाॅ. अजय कुमार गुप्ता, डाॅ.मनोज कुमार चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed