फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   77 objections came on the allocation of board exam centers

Mirzapur News: बोर्ड परीक्षा के केंद्रों के आवंटन पर आईं 77 आपत्तियां

Fri, 01 Dec 2023 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
77 objections came on the allocation of board exam centers
मिर्जापुर। जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए पोर्टल पर 102 विद्यालयों को ऑनलाइन केंद्र बनाया गया है। इस पर बृहस्पतिवार तक केंद्र व्यवस्थापकों से आपत्ति मांगी गई थी। अंतिम दिन तक 77 आपत्तियां दर्ज कराई गईं। अधिकांश आपत्तियां केंद्रों से विद्यालयों की अधिक दूरी को लेकर आई हैं।
विज्ञापन

इस बार जिले में बोर्ड ने पोर्टल पर अपलोड सूचना के आधार पर 102 परीक्षा केंद्र ऑनलाइन करने के बाद उस पर आपत्ति मांगी थी। आपत्ति दाखिल करने की अंतिम दिन बृहस्पतिवार तक था। इस बार यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा में 72730 विद्यार्थी शामिल होंगे। इसमें हाईस्कूल में 40850 तथा इंटरमीडिएट में 32681 विद्यार्थी शामिल होंगे। पोर्टल पर जारी परीक्षा केंद्रों के कक्षों में सीसीटीवी कैमरे व वॉयस रिकर्डिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इन सभी केंद्रों का तहसील स्तर जांच करके आख्या देने के बाद ही अंतिम रूप दिया गया है। हालांकि अभी आपत्तियां आने के बाद उनका निस्तारण किया जाएगा। आपत्तियों के निस्तारण के बाद कुछ परीक्षा केंद्र रद होंगे और कई नए बनाए जा सकते हैं। इसको लेकर विभागों में भी माथापच्ची हो रही है। परीक्षा की शुचिता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इस बार कोई परीक्षार्थी अनुचित साधनों का प्रयोग करते न पकड़ा जाए, इसकी पुख्ता व्यवस्था की जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक अमरनाथ सिंह ने बताया कि बोर्ड के निर्देशानुसार परीक्षा शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed