फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   75309 hectares of land remained unirrigated in the district

Mirzapur News: जिले में 75309 हेक्टेयर जमीन रह गई असिंचित

Sun, 27 Aug 2023 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
75309 hectares of land remained unirrigated in the district
लालगंज। बाणसागर नहर के अधिकारियों की लापरवाही के कारण जिले के 15432 किसानों की 75309 हेक्टेयर जमीन असिंचित रह गई है। बाणसागर से जिले के अकेले अदवा के अलावा प्रयागराज के किसानों को धड़ल्ले से पानी मिल रहा है, जबकि जरगों बांध व उपरौध रजवाहा के किसानों के खेत परती पड़े हुए हैं।
विज्ञापन


आरोप है कि लालगंज विकास खंड के ददरी गांव स्थित मेजा बांध में तकनीकी गड़बड़ी के चलते किसानों को पानी नहीं मिल पाया है। इसके चलते मेजा बांध से अकेले प्रयागराज और उससे लगे जिले के एकमात्र बांध अदवा से जुड़े किसानों को ही इसका लाभ मिल रहा है। दरअसल, जरगो मेजा लिंक नहर को पानी छोड़ने वाले बांध का गेट प्रयागराज के गेट से काफी ऊंचे स्थान पर बना दिया गया है। इससे मिर्जापुर के किसानों को समान रूप से पानी नहीं मिल पाता है। इस तकनीकी गड़बड़ी का खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है। किसानों द्वारा पूछे जाने पर सिंचाई विभाग के अधिकारी अब यह कह रहे हैं कि बॉटम मेंटेन होने के बाद ही जिले के किसानों को पानी मिल पाएगा। इसके लिए प्रयागराज छोड़े जाने वाले पानी के गेट को बंद करना पड़ेगा। इसके बाद जलस्तर मेंटेन होगा और तब जाकर जिले के किसानों को पानी मिल सकेगा।इस गेट से पानी छोड़े जाने से 75309 हेक्टेयर जमीन की सिंचाई बाकी है।
विज्ञापन

बाणसागर नहर से मिर्जापुर और प्रयागराज दोनों जिलों के निर्धारित जमीन की सिंचाई के लिए पानी छोड़े जाने की व्यवस्था है। सिंचाई विभाग के उप खंड अधिकारी राहुल कुमार यादव ने बताया बांध में 160 मीटर पानी है। जब 165 मीटर पर पानी होगा, तभी मेजा जर्गो लिंक नहर में पानी छोड़ा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed