फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   75% line loss in Gopiganj and 30% in Mirzapur.

Mirzapur News: गोपीगंज में 75 और मिर्जापुर में 30 प्रतिशत लाइन लॉस

Sun, 23 Aug 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
75% line loss in Gopiganj and 30% in Mirzapur.
लाइन लॉस से चरमरा जाती है पावर कारपोरेशन की राजस्व व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। विंध्याचल मंडल में बिजली निगग का लगातार बढ़ रहा लाइन लॉस कॉरपोरेशन के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। हर महीने के तीसरे सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिक लाइन लॉस वाले फीडरों की समीक्षा होती है। इसमें विंध्याचल मंडल का गोपीगंज फीडर भी शामिल है, जहां 75 प्रतिशत लाइन लॉस दर्ज किया गया था। वहीं, मिर्जापुर जिले में लाइन लॉस 30 प्रतिशत है। अब इसे कम करने की कवायद की जा रही है।
लाइन लॉस की सबसे बड़ी वजह बिजली चोरी है। अनपेड बिल और नेवर पेड बिल दूसरी बड़ी वजह हैं। बिजली निगम के नियमों के मुताबिक लाइन लॉस के प्रतिशत को इतनी प्रतिशत बिजली व्यर्थ होने के रूप में माना जाता है। इसी के चलते गोपीगंज में जब 75 प्रतिशत लाइन लॉस दर्ज हुआ तो निगम के अधिकारियों के पसीने छूट गए। इसके बाद मेगा अभियान शुरू किया। अभियान के तहत सटीक बिलिंग कर उपभोक्ताओं के परिसरों की जांच की गई। इसके बाद लाइन लॉस घटकर वर्तमान में 25 प्रतिशत रह गया है।
विज्ञापन


मिर्जापुर में लाइन लॉस 30 प्रतिशत
जिले में लाइन लॉस 30 प्रतिशत है। अब इसे भी कम करने के लिए मेगा अभियान शुरू किया जा रहा है। मुख्य अभियंता वितरण लोकेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने और सटीक बिलिंग से इस समस्या पर काबू पाया जा सकता है। जिले में अब तक 3.20 लाख स्मार्ट मीटर के लक्ष्य की तुलना में 1.80 लाख स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed