फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   73 percent deposited as real, lowest in Pari police station

73 प्रतिशत असलहा हो गया जमा, पड़री थाने में सबसे कम

Thu, 08 Apr 2021 10:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 10:58 PM IST
विज्ञापन
73 percent deposited as real, lowest in Pari police station
मिर्जापुर। पंचायत चुनाव के मद्देनजर शासन के निर्देश पर क्षेत्र में लाइसेंसी असलहाधारकों से उनका असलहा जमा कराया जा रहा है। अब तक 73 प्रतिशत असलहा जमा हो चुका है। असलहा जमा कराने में सबसे आगे शहर, अहरौरा और विंध्याचल थाना क्षेत्र है तो कम असलहा जमा कराने में पड़री, मड़िहान और कछवां थाने है। पुलिस विभाग के मुताबिक अधिकांश असलहे जमा हो गए है। जो असलहे नहीं जमा हुए है, उसमें निजी गार्ड, और अन्य ऐसे लोग है, जिनको सुरक्षा की दृष्टि से छूट दी गई है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव में विवाद होने पर लाइसेंसी असलहा धारक भी इसका प्रदर्शन कर धाक जमाने की कोशिश करते है। कभी-कभी तो मामला बिगड़ जाता है। ऐसे में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद शासन ने क्षेत्र में लाइसेंसी असलहों को जमा कराने का निर्देश दिया था। जिले में 16 थाने है। इसमें महिला थाना कोतवाली शहर में है। इसलिए इसे कोई लक्ष्य नहीं दिया गया था। पंचायत चुनाव गांव में होता है। ऐसे में कटरा कोतवाली क्षेत्र भी चुुनाव से अछुता है। कटरा कोतवाली क्षेत्र में कोई बूथ नहीं है। शहर कोतवाली में भी आंशिक क्षेत्र में चुनाव होना है।
विज्ञापन

जिले के 14 थानों में होने वाले चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पांच हजार 297 लोगों का असलहा जमा कराना था। एएसपी नक्सल महेश सिंह अत्रि ने बताया कि 3900 असलहा जमा हो चुका है। कुछ असलहों को छोड़ दिया जाए तो बस उन लोगों का असलहा नहीं जमा हुआ है। जो सुरक्षा के दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इसमें पेट्रोल पंप व अन्य स्थानों पर कार्य करने वाले निजी गार्ड है। सुरक्षा या अन्य कारण से अगर कोई असलहा जमा नहीं करना चाहता है तो उसके लिए स्क्रीनिंग कमेटी बनी है। एसडीएम, सीओ और इंस्पेक्टर स्क्रीनिंग कमेटी में शामिल है। इनकी जांच के बाद ही असलहा रखने की छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed