{"_id":"5904df0e4f1c1b267bc0cb89","slug":"729-left-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"729 ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
729 ने छोड़ी परीक्षा
mirzapur
Updated Sun, 30 Apr 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
मदरसा अरबिया में परीक्षा देते छात्राएं ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद की परीक्षा के दूसरे दिन सख्ती के चलते मुंशी मौलवी में 522 और आलिम में 207 सहित 729 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दिया। जिला प्रशासन द्वारा मदरसा बोर्ड की परीक्षाओं को जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की निगरानी में कराया जा रहा है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी ने कई मदरसा परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा के लिए 3260 परीक्षार्थी पंजीकृत है। मुंशी मौलवी परीक्षा के लिए 1535 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 522 परीक्षा में शामिल नहीं हुए। वहीं आलिम की परीक्षा में पंजीकृत 758 में से 207 ने परीक्षा छोड़ दिया। बता दें कि मदरसा बोर्ड परीक्षा के लिए मदरसा अरबिया रजाए मुस्ताफ विजयपुर, अशरार आइडियल उमावि विजयपुर, मदरसा अरबिया इलियटघाट, मदरसा अरबिया सोहेलिया मिल्ल्तनगर, मदरसा इस्लामिया गरौड़ी, मदरसा इस्लामिया बेगपुर तथा मदरसा नूरे निश्वां बंगला देवरिया को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।