फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   72 per cent voted

72 फीसदी लोगों ने किया मतदान

Sun, 06 Dec 2015 12:46 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sun, 06 Dec 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
72 per cent voted
 प्रधान और सदस्य पद के चुनाव के लिए तीसरे चरण में पड़री के गोपालपुर में फर्जी मतदान को लेकर आपस में दो समर्थकों में झड़प सहित छिटपुट घटनाओं को छोड़ कर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
विज्ञापन


तीसरे चरण में 72.01 फीसदी लोगों ने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें राजगढ़ में 75.03, पटेहरा में 72.24 व पहाड़ी में 68.78 लोगों ने मतदान किया ।

तीसरे चरण के चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए आयुक्त अनिल कुमार, डीआईजी शिवसागर सिंह, प्रभारी जिला मजिस्ट्रेट अमित कुमार सिंह और एसपी अरविंद सेन ने मयफोर्स बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान बूथों पर भारी संख्या में फोर्स के पहुंचने पर मौजूद समर्थक भागते दिखे। द्वितीय चरण में प्रशासन द्वारा मतदान के दौरान व्यवधान उत्पन्न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के चलते तीसरे चरण में उपद्रवियों के हौसले पस्त दिखे। जिसके कारण तीसरे चरण का मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली।

ग्राम प्रधान और सदस्य पद के लिए तीसरे चरण में मतदान सुबह सात बजे सशे आरंभ हुआ। विकास खंड पहाड़ी के गोपालपुर में बने बूथ पर फर्जी मतदान को लेकर दोपहर 12 बजे के बाद दो पक्षों में हल्की झड़प हो गई।

 मामले की जानकारी होने पर एसओ पड़री तत्परता दिखाते हुए तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझा बुझा कर मामले को शांत कराया। साथ ही आपस में लड़ रहे दोनों व्यक्तियों को पकड़ कर थाने ले आए।


जिसके बाद गोपालपुर में मतदान शांतिपूूर्ण संपन्न हुआ। वहीं दूसरी तरफ पटेहरा कला ब्लाक के रजौहा में दो प्रत्याशियों के समर्थकों में कहासुनी हो गई। मौजूद लोगों द्वारा बीच बचाव करने पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed