{"_id":"5c9532bdbdec2256d212a39f","slug":"71553281725-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक मड़हा गिरने से एक अधेड़ समेत तीन बच्चे दबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक मड़हा गिरने से एक अधेड़ समेत तीन बच्चे दबे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पड़री। थाना क्षेत्र के चौहान पट्टी गांव में गुरुवार को एक व्यक्ति के कच्चे मकान की बड़ेर टूटने से छप्पर भरभराकर गिर गया। इसमें चार लोग दबकर घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। सभी को पीएचसी पड़री ले गए। जहां तीन को इलाज के बाद छोड़ दिया गया जबकि एक को भर्ती कर लिया गया। सूचना पर पहुंची प्रधान व पुलिस ने पीड़ित को हर संभव मदद पहुंचाने की बात कही।
पैड़ापुर चौकी अंतर्गत चौहानपट्टी गॉव निवासी ,विजय शंकर यादव पुत्र राजपति यादव 51 वर्ष व उसके भाई जियालाल के पुत्र शिवम 10 वर्ष व राम चार वर्ष तथा पुत्री शिवानी छह वर्ष उसी कच्चे मकान में सो रहे थे। अचानक कच्चे मकान में लगी लकड़ी की बड़ेर टूट गयी। जिसमें सभी मलबे के नीचे दब गए। ग्रामीणों ने तेज धमके ही आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे तो वहॉ जियालाल के दो पुत्र व एक पुत्री तथा विजय शंकर यादव को मलबे में दबा हुआ पाया। ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटाकर चारों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद पैड़ापुर चौकी प्रभारी को सूचित किया । संयोगवश जियालाल के बच्चे बाल बाल बच गये वहीं विजयशंकर के हॉथ पर बड़ेर गिरने से घायल हो गया। मौके पर पहुंची ग्रामप्रधान चौहानपट्टी अर्चना दूबे ने परिवार को आश्वासन देते हुये कहा कि जैसे ही आवास हेतु नई सूची शासन द्वारा जारी किया जाएगा तो तत्काल आवास भी मुहैया करा दी जाएगी।