फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   प्रियंका में लोगों को दिखी इंदिरा गांधी की झलक

प्रियंका में लोगों को दिखी इंदिरा गांधी की झलक

Wed, 20 Mar 2019 01:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 01:46 AM IST
विज्ञापन
प्रियंका में लोगों को दिखी इंदिरा गांधी की झलक
मिर्जापुर। जनपद में बुधवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आगमन पर लोग खासे उत्साहित दिखे। हर कोई प्रियंका गांधी और राहुल गांधी सोनिया गांधी जिंदाबाद के नारे लगाता रहा। वहीं कुछ लोगों ने इंदिरा गांधी अमर रहे के नारे भी लगाए। लोगों ने प्रियंका गांधी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की झलक देखते हुए कहा कि प्रियंका कल की इंदिरा है। हो न हो यह एक दिन देश की प्रधानमंत्री जरुरत बनेगी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आने की खबर लगते ही सुबह से ही लाखों जनता विभिन्न स्थानों पर खड़े होकर उनका इंतजार करने लगी। चार घंटे देरी से पहुंचने के बावजूद एक भी जनता अपने अपने स्थानों से बगैर उनका दर्शन किए या मिले हटी नहीं। जनपद के तिलठी, चील्ह, शास्त्री पुल, लोहिया तालाब, कंतित शरीफ विंध्याचल, नटवां, बथुआ, भरूहना चौराहे पर आने के दौरान उन्हें रोक कर राष्ट्रीय महासचिव का जोरदार स्वागत किया गया। प्रियंका का एक झलक पाने के लिए बुढ़े से लेकर बच्चे तक भीड़ में धक्का मुक्की सहते रहें। आलम यह रहा है कि सिविल लाइन एवं भरुहना चौराहे के पास एक बच्चा भीड़ में दब गया। जिसे देखते ही प्रियंका ने खुद भीड़ को हटाकर उस बच्चे को उठाया और उसे बाहर ले जाने के लिए लोगों से कहा। इस ममता भरी व्यवहार को देखकर हर कोई उनसे प्रभावित हुआ। हर जगह यहीं बोला गया कि इस महिला में इंदिरा गांधी की छवि दिखाई दे रही है। स्वभाव है उन्हीं की तरह है। इसी तरह इंदिरा गांधी भी थी। अपने नरम व्यवहार और मुस्कान से प्रियंका लोगों का दिल जीतकर चली गई। हर किसी ने कहा कि हो न हो इसने पार्टी में नई जान जरुर पैदा कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed