{"_id":"5c38e34cbdec2273724c3461","slug":"71547232076-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करेंट की चपेट में आकर किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करेंट की चपेट में आकर किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालगंज (मिर्जापुर)। क्षेत्र के रजई गांव निवासी किसान राम सिंह (55) की शुक्रवार को विद्युत स्पर्शाघात से मौत हो गई। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लेकर पहुंचे जहां पर चिकित्सक ने भी अधेड़ को मृत घोषित कर दिया। शव को पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
लालगंज थाना के रजई गांव निवासी किसान राम सिंह दोपहर 12 बजे के लगभग गेहूं की सिंचाई के लिए खेत पर गए हुए थे। नहर की कुलाबा की सफाई करने के बाद उसमें फंसे बांस को निकाल कर अपने कंधे पर उठा कर रखते समय ऊपर से गुजरे विद्युत तार में बांस छू गया। बांस पानी में भिगा था इस कारण विद्युत तार में बांस छूते ही उसके चपेट में आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंचे परिजन राम सिंह को आननफानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर लेकर पहुंचे। वहां पर तैनात चिकित्सक संजय सिंह ने भी रामसिंह को मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया।