फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   अतिक्रमण से कराह रही आदर्श नगर पंचायत की सड़कें

अतिक्रमण से कराह रही आदर्श नगर पंचायत की सड़कें

Thu, 03 Jan 2019 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jan 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण से कराह रही आदर्श नगर पंचायत की सड़कें
कछवां। आदर्श नगर पंचायत के मगरवारी वार्ड में जमुआ चौराहे से सांई मंदिर तक रास्ते में अतिक्रण के कारण लोगों का पैदल चलना दुश्वार हो गया है। इस रास्ते स्वास्थ्य सेवाओं में शामिल 102 और 108 एम्बुलेंस भी नहीं गुजर पा रहा है। जिसके चलते मरीजों और गर्भवती स्वास्थ्य केंद्र तक नहीं पहुंच पा रही हैं। आदर्श नगर पंचायत में जहां एक तरफ स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है वही दूसरी ओर नगर के सड़को पर अतिक्रमण कर मीट, मांस , मछली, अंडा व सब्जियों के दुकान लगा दिए गए हैं। मकर संक्रांति पर्व के चलते सड़क की पटरियों पर गुड,लाई व चुरा का ठेला लगाकर पटरियों पर अतिक्रण कर लिया गया है। जिसके चलते आने जाने वाले राहगीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मगरवारी वार्ड में मंगलवार को शाम एक महिला को डीलेवरी के लिए बुलाया गया एम्बुलेंस गर्भवती महिला के यहां तक नहीं पहुंच सका। गभर्वती महिला को जमुआ चौराहे तक घर से पैदल चलकर वाहन तक पहुंचना पड़ा। आदर्श नगर पंचायत में नगर कार्यालय से लेकर कछवां कृश्चियन हॉस्पिटल तक और कछवां जमुआ चौराहे से लेकर मगरवारी वार्ड से होते हुए दर्जियान वार्ड, थाना वार्ड के दोनों पटरियों को व्यापारियों ने ठेले वालों को भाड़े पर दे दिया है। सरकारी जमीन को किराए पर उठा कर दोहरा लाभ उठा रहे हैं। यदि शाम को नगर में कही आग लग जाए या कोई दुर्घटना हो जाए तो जाम के कारण मौके तक एम्बुलेंस या फायर ब्रिगेड का वाहन पहुंचना मुश्किल हो सकता है। नगर पंचायत द्वारा कई बार अतिक्रमण हटवाया गया पर सुबह हटाते है और शाम तक फिर पटरियों पर कब्जा जमाकर बैठ जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed