{"_id":"5bd0c20ebdec22693d120e84","slug":"71540407822-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामित्रों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामित्रों के भविष्य के साथ हो रहा खिलवाड़
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। आम शिक्षक एवं शिक्षामित्र एसोसिएशन जिला इकाई सम्मेलन नगर के जैनाथ उत्सव भवन में आयोजित किया गया। बुधवार को जिले भर से जुटे भारी संख्या में शिक्षामित्रों ने अपनी आवाज बुलंद की। संघ की प्रांतीय अध्यक्ष उमा देवी ने कहा शिक्षामित्रो के प्रति सरकार उदासीन है। कहा इनके जीवन के साथ खिलवाड़ कर रही है।
प्रांतीय अध्यक्ष ने कहा जबकि कोर कमेटी का गठन कर दिया गया है बावजूद इसके कोई भी फैसला शिक्षामित्रो के पक्ष में नहीं है। उन्होंने कहा जब तक शिक्षामित्रों की मांगो को लिखित रुप से पूरा नहीं किया गया तब तक शिक्षामित्र संगठन का लखनऊ के ईको पार्क में आंदोलन चलता रहेगा। सम्मेलन के दौरान टीईटी पास शिक्षामित्रो को बिना लिखित परीक्षा के उनको सहायक अध्यापक बनाए जाने, समायोजित शिक्षामित्रो को पैरा टीचर का वेतनमान दिए जाने व समायोजन से वंचित शिक्षामित्रो को समान कार्य समान वेतन दिए जाने की मांग की। इस अवसर पर रामबलि यादव, क्षमा पांडेय, सुमन यादव, श्याम कुमारी, किरन मिश्रा, माधुरी सिंह, रीता, उषा, प्रतिभा, अनिल सिंह, रामदयाल, दिनेश कनौजिया असलम अली, दिनेश आदि मौजूद रहे।