{"_id":"5bcf6b1bbdec22697652a6c7","slug":"71540320027-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम पर मटर बीज नदारद, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदाम पर मटर बीज नदारद, किसान परेशान
Updated Wed, 24 Oct 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिगना। छानबे के राजकीय कृषि गोदाम में मटर का बीज उपलब्ध न होने से किसानों में रोष है। किसानों को सूचना थी कि अनुदान पर शत प्रतिशत छूट के साथ मटर का बीज उपलब्ध कराया जाएगा। पर अभी तक मटर का बीज गोदाम पर नहीं आया जिससे किसानों को यहां से खाली हाथ लौटना पड़ा है।
गोदाम प्रभारी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि गोदाम पर गेहूं की एक प्रजाति 2967 तथा चना, मसूर, सरसों का बीज उपलब्ध है। उन्होंने दो चार दिन में मटर के बीज आने की संभावना जताया। बहरहाल किसान हिंछलाल यादव, मनीष शुक्ल, हरसू प्रसाद दुबे, तौलन यादव, दीनानाथ पांडेय, साहब शुक्ला, राम सागर यादव, ललित चौधरी आदि का कहना है कि गोदाम से मटर बीज न मिलने से किसान बाजार से महंगे दर पर खरीदने को विवश हैं। किसानों ने गोदाम पर बीज उपलब्ध कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
गोदाम पर मटर बीज नदारद, किसान परेशान