{"_id":"5b956dd8867a557f5e02bb06","slug":"71536519640-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्घाभाव से मना लड्डू गोपाल का छट्ठी महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्घाभाव से मना लड्डू गोपाल का छट्ठी महोत्सव
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर। नगर के बदलीघाट स्थित श्रीलक्ष्मी नारायन मंदिर में श्रीकृष्ण का छठ महोत्सव शनिवार को उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान राधा-कृष्ण का शृंगार किया गया। मंदिर परिसर में भजन संध्या भी हुई जिसमें गायकों ने सोहर और भजन प्रस्तुत कर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना की। श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण भी किया गया।
कसेरा समाज नवयुवक समिति की ओर से शनिवार की शाम नगर के बदलीघाट स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में लड्डू गोपाल का छठ महोत्सव मनाया गया। इस दौरान राधा-कृष्ण का पुष्पों से शृंगार किया गया। विधिवत पूजा के बाद आरती और भव्य आरती की गई। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल का अभिनंदन ट्रस्ट प्रबंधक घनश्याम दास कसेरा ने किया। लोकगायक मोहन लाल कांस्यकार सहित माया देवी, शिवलाल गुप्ता एवं गोपाल कसेरा ने अपने कजली, भजन, लोकगीत और सोहर भगवान श्रीकृष्ण के चरणों में समर्पित किया। भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा का रूप धरे बच्चों ने अपने नृत्यों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। समिति के अध्यक्ष हरिशंकर कसेरा ने कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। संचालन अतिन कसेरा एवं अनिल हंसमुख ने किया। इस दौरान हीरालाल कसेरा, कृष्ण कुमार, जितेंद्र, दिनेश सिंह, सीताराम कसेरा, ओम प्रकाश कसेरा, अमरचंद कसेरा, जय सिंह, मनीष, संतोष, वंदना, मंजूला देवी, शकुंतला देवी, राधा देवी, लवली आदि मौजूद रहे।