{"_id":"5b956c7f867a557fe253655e","slug":"71536519295-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर मैजिक की टक्कर में तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर मैजिक की टक्कर में तीन घायल
Updated Mon, 10 Sep 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनार। सक्तेशगढ़ मार्ग पर दुर्गा जी मंदिर के निकट शनिवार की रात ट्रैक्टर व टाटा मैजिक के बीच हुई टक्कर में मैजिक सवार तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को सीएचसी चुनार में भर्ती कराया जिसमें एक को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया।
इलहाबाद के करसड़ा ककराही निवासी दीपक (22) पुत्र अमरनाथ, विमलेश (32) पुत्र राकेश और मिर्जापुर निवासी अक्षय सोनकर (25) पुत्र नीरज सब्जी बेचने का कार्य करते हैं। शनिवार की रात तीनों टाटा मैजिक रिजर्व कर उससे शाहगंज से वाराणसी सब्जी की खरीददारी करने के लिए निकले थे। मैजिक दुर्गाजी मंदिर के निकट पहुंचा ही था कि रात सवा दो बजे तेज रफ्तार से आ रहे ट्रैक्टर ने मैजिक में टक्कर मार दिया। हादसे में मैजिक सवार तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक कुछ दूर आगे जाकर ट्रैक्टर को छोड़ कर फरार हो गया। घटना की सूचना इलाके के लोगों ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चेचरी मोड़ ले गई जहां चिकित्सक ने दीपक की हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।