{"_id":"5b6c8a144f1c1bde6d8b726f","slug":"71533839892-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सौर उर्जा लैम्प प्राप्त कर चहके छात्र व छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सौर उर्जा लैम्प प्राप्त कर चहके छात्र व छात्राएं
Updated Fri, 10 Aug 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
जिगना। क्षेत्र के बिहसडा़ स्थित सम्राट अशोक इंटरमीडिएट कालेज में गुरुवार को 600 छात्रों को रियायती दर पर सौर ऊर्जा लैंप दिया गया। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुंबई की ओर से लैंप वितरण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शोभा शुक्ला समेत परियोजना प्रबंधक शैलेंद्र द्विवेदी और विद्यालय प्रबंधक राम आसरे कुशवाहा प्रधानाचार्य चंद्रशेखर कुशवाहा मौजूद रहे। इस दौरान परियोजना प्रबंधक शैलेंद्र द्विवेदी ने कहा कि भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय तथा आईआईटी मुंबई व उत्तर प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वावधान में यह योजना चल रही है। कहा कि छानबे क्षेत्र में कक्षा एक से 12 तक के करीब 62 हजार छात्रों को सौर्य ऊर्जा लैंप से लाभान्वित करना है। छात्रों की पढ़ाई में यह लैंप उपयोगी सिद्घ होगा। प्रधानाचार्य चंद्र शेखर कुशवाहा ने छात्रों से कहा कि वे अब बिजली न रहने पर भी रात में पढ़ाई कर सकेंगे। इस मौके टेक्निकल मैनेजर सुजीत मौर्या, मो इमरान, आशाराम, नंदलाल, अनिल सरोज सहित छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।