फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   आर्थिक तंगी के चलते झुलसे छात्र ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

आर्थिक तंगी के चलते झुलसे छात्र ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

Wed, 08 Aug 2018 12:36 AM IST
Updated Wed, 08 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
आर्थिक तंगी के चलते झुलसे छात्र ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान
तार गिरने से झुलसे छात्र की ट्रेन से कटकर मौत
विज्ञापन

जिवनाथपुर रेलवे क्रासिंग पर पाया गया शव
गोरखपुर माफी स्थित राजकीय हाईस्कूल में एचटी तार गिरने से झुलसा था रामआशीष
छात्र की मौत पर स्कूल में जताया गया शोक
अमर उजाला ब्यूरो
जमालपुर। क्षेत्र के गोरखपुर माफी गांव स्थित नवीन राजकीय हाईस्कूल में पिछले दिनों प्रार्थना की समय हाईटेंशन तार गिरने से झुलसे छात्र रामआशीष की सोमवार की रात जिवनाथपुर रेलवे क्रासिंग पर ट्रेन से कटकर मौत हो गई। ट्रैक पार करते समय दुर्घटनावश छात्र की मौत हुई या उसने आत्महत्या की है, ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। परिवार के लोगोें को घटना की जानकारी मंगलवार की सुबह हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव के लोगों का कहना है कि आर्थिक तंगी के चलते उसका सही ढंग से इलाज नहीं हो पा रहा था। छात्र के पिता मजदूरी करते हैं। उधर, घटना की जानकारी होने पर नवीन राजकीय हाईस्कूल में शोक जताया गया।
नवीन राजकीय हाईस्कूल गोरखपुर माफी में 31 जुलाई की सुबह साढ़े सात बजे छात्र प्रार्थना कर रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजरा हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया था और उसकी चपेट में आने से हाईस्कूल के छात्र घनश्याम (17) पुत्र लवकुश और रामआशीष (16) पुत्र मराछी गंभीर रूप से झुलस गए थे। दोनों को स्थानीय पीएचसी ले जाया गया था जहां से दोनों को वाराणसी के ट्रामा सेंटर भेजा गया था। वहां करीब पांच दिनों तक इलाज चलने के बाद दोनों को घर भेजा दिया गया था। घर आने पर इलाज के लिए पैसे नहीं होने से रामआशीष परेशान रहने लगा। सोमवार की शाम रामआशीष अचानक घर से कहीं चला गया। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। सुबह कुछ ग्रामीणों ने बताया कि जिवनाथपुर रेलवे क्रासिंग पर एक युवक का शव पड़ा है। परिजन वहां पहुंचे तो कपड़ा देखकर मृतक की पहचान रामआशीष के रूप में की। परिवार की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि रामआशीष शौच के लिए गया था और उसी दौरान ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, छात्र रामआशीष की मौत की जानकारी होने पर नवीन राजकीय हाईस्कूल में शोक जताया गया। प्रधानाचार्य सुषमा गुप्ता ने घटना पर शोक जताया। एसडीएम छत्रपाल सिंह ने कहा कि विद्यालय में शिक्षकों और छात्रों ने दो मिनट का मौन रखकर रामआशीष की आत्म की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। ट्रेन से कटकर किसी की मौत मामले में जिला प्रशासन की ओर से कोई सहायता राशि नहीं दी जाती है। पता चला है कि रात में रामआशीष शौच के लिए गया था और ट्रैक पार करते समय ट्रक से कट गया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र के परिजनों को आर्थिक मदद देने की मांग : जिला पंचायत सदस्य चिरौजी देवी ने जिला प्रशासन से मृत छात्र रामआशीष के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। ग्राम प्रधान रामअधार यादव ने बताया कि छात्र के परिवार के लोग मनरेगा में मजदूरी कर जीवन यापन करते हैं। उसके पिता का जॉब कार्ड और राशन कार्ड बना है। उसे प्रधानमंत्री आवास नहीं मिला है। उधर, ग्रामीणों का कहना है कि परिवार के लोग रामआशीष का ठीक से ईलाज नहीं करा पा रहे थे जिससे वह परेशान था। इसी के चलते उसने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठा लिया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed