{"_id":"5b674ad34f1c1bac7d8b68c8","slug":"71533496019-mirzapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हस्त शिल्प के जरिए गरीब कर सकते हैं अपना उत्थान: अनुप्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हस्त शिल्प के जरिए गरीब कर सकते हैं अपना उत्थान: अनुप्रिया
Updated Mon, 06 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
मिर्जापुर। मां भगवती ग्रामीण विकास सेवा संस्थान के तत्वावधान में आयोजित कार्यालय विकास आयुक्त हस्त शिल्प वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार की ओर से नगर के तहसील चौराहा स्थित एक गेस्ट हाउस हस्त शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। रविवार को प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल ने फीता काट कर की।
प्रदर्शनी में जनपद मिर्जापुर से सटे रीवां मध्य प्रदेश के रीवां के 40 स्वयं सहायता समूहों के शिल्पकारों द्वारा स्व निर्मित पंजादरी के साथ प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया गया। प्रदर्शनी में पंजादरी का सजीव प्रदर्शन भी दिखाया गया। शिल्पकारों के उत्साह वर्धन में केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि यह भारत सरकार द्वारा संचालित अम्बेडकर हस्त शिल्प विकास योजना गरीब के उत्थान एवं विकास के लिए एक महत्वपूर्ण योजना है इस योजना के माध्यम से हस्त शिल्पियों को उनको द्वारा चयनित उद्यमो का प्रशिक्षण देकर के बेहतर उत्पादन किया जा सकता है। उत्पादित वस्तुओं के बेहतर बिक्री एवं प्रचार प्रसार के लिए भारत सरकार द्वारा समय समय पर अलग अलग जनपदो, प्रदेशों में दस दस दिन की प्रदर्शनी लगाई जाती है। शिल्पकारों द्वारा एवं चिन्हित उत्पादों को लेकर बेहतर विक्रय किया जाता है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के प्रचार व प्रसार से गरीबों के रोजगार में अच्छी प्रगति आई है। कार्यक्रम का संचालन दिनेश द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर प्रबंधक महेन्द्र प्रसाद, रमाशंकर पटेल, सूर्यकांत द्विवेदी, विनय सिंह, कमलेश तिवारी, रमाकांत दुबे, लवकेश तिवारी आदि मौजूद रहे।