फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   युवक का एटीएम कार्ड बदलकर ठग ने 12 हजार का लगाया चपत

युवक का एटीएम कार्ड बदलकर ठग ने 12 हजार का लगाया चपत

Tue, 31 Jul 2018 12:48 AM IST
Updated Tue, 31 Jul 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
युवक का एटीएम कार्ड बदलकर ठग ने 12 हजार का लगाया चपत
कछवां । नगर पंचायत के कछवां जमुआ चौराहे पर टाटा इंडीकैश एटीएम से दोपहर में पैसा निकालते समय एक खातेधारक का एटीएम बदलकर एक ठग ने 12 हजार रुपया ठग लिया। मामले की जानकारी होने पर भुक्तभोगी बैंक व थाने में तहरीर देकर भुगतान पर रोक लगाने और खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन

कछवां थानाक्षेत्र के करसड़ा गांव निवासी भगवान दास दलित जमुआ कछवां चौराहे पर एटीएम से तीन हजार रुपया निकालने गया था। उसी समय एक अंजान व्यक्ति भी एटीएम में घुस गया और भगवान दास से तीन हजार रुपया नहीं निकल रहा था तो उसने बताया कि दो बार में निकलेगा। ठग ने भगवान दास से कहा एटीएम दीजिये हम निकाल देते है। एक बार दो हजार निकाल कर दिया। बाद में एटीएम बदल कर कहा अभी नहीं निकल रहा है। बाद में पैसा निकाल लेना। जब वह बाहर निकला तो दस मिनट बाद उसके मोबाइल पर 12 हजार रुपया निकालने का मैसेज देख स्टेड बैंक भागता हुआ पहुंचा। तब तक वह ठगी का शिकार वह हो चुका था। अब वह थाना और बैंक का चक्कर लगा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed