फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   मिट्टी का करें सुधार तभी होगा अच्छी पैदावार: प्रमुख सचिव

मिट्टी का करें सुधार तभी होगा अच्छी पैदावार: प्रमुख सचिव

Sun, 15 Apr 2018 12:18 AM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
मिट्टी का करें सुधार तभी होगा अच्छी पैदावार: प्रमुख सचिव
मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण समारोह में उपस्थित अधिकारी
मिर्जापुर। विकास खंड मझवां के कनकसराय गांव में मृदा कार्ड वितरण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्रमुख सचिव कृषि अमित मोहन प्रसाद और मझवां विधायक सुचिश्मिता मौर्य ने 200 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण किया। प्रमुख सचिव ने कहा कि किसान अपनी मिट्टी की सेहत का सुधार करें तभी उच्छी पैदावार होगी। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने का प्रयास कर रही है, इसके लिए किसानों को आत्म निर्भर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

प्रमुख सचिव ने कहा कि पहले चरण में किसानों के खेतों की मिट्टी की सेहत सुधारने का प्रयास किया जा रहा है। किसानों के खेतों की मिट्टी की सेहत सही रहेगी तभी पैदावार अच्छी होगी। इसके लिए किसानों को मृदा परीक्षण कराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। सभी किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड का वितरण हो रहा है, किसान मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर खाद और कीटनाशकों का प्रयोग करें। मझवां विधायक सुचिश्मिता मौर्य ने कहा कि खेती का सुधार तभी होगा जब मिट्टी का सुधार होगा। किसान खेतों की मिट्टी की सेहत सुधारने के लिए प्रयास करें। साथ ही कृषि विभाग के वैज्ञानिकों की सलाह के अनुसार खेती करें। प्रधानमंत्री के संकल्प को पूरा करने में सहायता करें। कृषि निदेशक सोराज सिंह ने किसानों को कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी विस्तार से दिया। कहा कि पानी की कमी को देखते हुए खेत तालाब योजना का लाभ किसान उठाए। सिंचाई के लिए स्प्रिंकलर सेट और सोलर ऊर्जा चलित सबमर्सिबल पंप दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसान ऑनलाइन पंजीयन कराकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का उठाए। उप कृषि निदेशक डा. अशोक उपाध्याय ने कहा कि सरकार द्वारा मृदा के स्वास्थ्य परीक्षण पर बल दिया जा रहा है, इसके लिए अभियान चलाकर पूरे प्रदेश में 13 और 14 अप्रैल को किसानों मृदा कार्ड का वितरण किया गया। इस दौरान उपकृषि निदेशक कृषि रक्षा आरएन सिंह, वैज्ञानिक डा. एमपी सिंह, जिला कृषि अधिकारी पवन प्रजापति, भूमि संरक्षण अधिकारी जीत लाल गुप्ता ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी किसानों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed